Google Analytics —— Meta Pixel

महादेव एप से सरकार को कितना कमीशन मिल रहा…?: PCC चीफ दीपक बैज

Baij on Satta App: छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित महादेव ऑनलाइन सट्टा मामले में मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर की गिरफ्तारी को लेकर सियासत जारी है। इस बीच PCC चीफ दीपक बैज ने सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि सरकार को कार्रवाई करने से किसने रोका। सरकार ने अब तक कितनी कार्रवाई की है। सबसे ज्यादा कार्रवाई कांग्रेस सरकार में हुई। महादेव एप को रोकने के लिए तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने केंद्र को पत्र लिखा था। डबल इंजन की सरकार में महादेव एप बंद क्यों नहीं हो पाया।

यह भी पढ़ें:- महादेव सट्टा अभी भी चल रहा है सांय-सांय: पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

बैज ने कहा कि महादेव एप से सरकार को कितना कमीशन मिल रहा है?, किसको-किसको कमीशन मिल रहा है यह सरकार को बताना चाहिए। सरकार के शपथ लेते ही महादेव एप को बंद करना चाहिए था। महादेव एप से चुनाव लड़ने वाली बीजेपी सरकार सिर्फ कमिशनखोरी कर रही है। चुनाव के समय कांग्रेस पर आरोप लगाना बीजेपी की पुरानी आदत है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी ऑनलाइन महादेव सट्टा एप और सौरभ चंद्राकर की गिरफ्तारी को लेकर साय सरकार पर तंज कसा है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि देर आए, दुरुस्त आए। हालांकि मामला अभी भी अधूरा है। मीडिया से पता चला है कि महादेव सट्टा एप के संचालकों में से एक सौरभ चंद्राकर को दुबई में गिरफ्तार कर लिया गया है और उसे भारत लाया जाएगा। तो रवि उप्पल कब पकड़ा जाएगा? और शुभम सोनी का क्या जो अपने आपको महादेव सट्टा एप का असली मालिक बताता है? (Baij on Satta App)

शुभम सोनी नाम का झुनझुना लेकर आई थी BJP: बघेल

पूर्व CM ने कहा कि हमारी सरकार में ही रायपुर पुलिस के आवेदन पर ही सौरभ चंद्राकर और रवि उप्पल के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर जारी किया गया था, लेकिन बड़ा सवाल यह है कि सौरभ चंद्राकर की गिरफ्तारी में इतना समय क्यों लग गया? कौन बचाना चाहता है उनको? और उससे भी बड़ा सवाल यह है कि महादेव सट्टा एप अब तक क्यों और कैसे चल रहा है? डबल इंजन का कौन सा इंजन उसे प्रश्रय दे रहा है? पूर्व CM बघेल ने कहा कि विधानसभा चुनाव के ठीक पहले तो भाजपा शुभम सोनी नाम का झुनझुना लेकर आई थी, जो अपने आप को महादेव सट्टा एप का मालिक और सौरभ चंद्राकर-रवि उप्पल को अपना नौकर बताता था। तो क्या दुबई में नौकर की गिरफ्तारी की गई है? तो मालिक कब पकड़ा जाएगा? (Baij on Satta App)

Back to top button
error: Content is protected !!