मल्लिकार्जुन को जान से मारने की धमकी के खिलाफ कांग्रेस ने कराई रिपोर्ट दर्ज

Balodabazar Congress District President: कर्नाटक विधानसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और उनके बेटे प्रियांश खड़गे समेत उनके परिवार को कर्नाटक के चित्तपुर विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी मणिकांत राठौर के द्वारा जान से मारने की धमकी दिए जाने के खिलाफ बलौदाबाजार जिला कांग्रेस के अध्यक्ष हितेन्द्र ठाकुर और उनके पदाधिकारियों ने सिटी कोतवाली में जाकर आवेदन देकर रिपोर्ट दर्ज कराई है।

यह भी पढ़ें:- मॉल में अंधाधुंध फायरिंग, हमले में बच्चे समेत 8 लोगों की मौत

जिलाध्यक्ष हितेन्द्र ठाकुर ने बताया कि भाजपा द्वारा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे और उनके परिवार को जान से मारने की साजिश रच रही है। उन्होंने बताया कि एक वीडियो क्लिप में भाजपा प्रत्याशी मणिकांत राठौर द्वारा खड़गे और उनके परिवार को खत्म करने की बात कही जा रही है। कर्नाटक में कांग्रेस को चौतरफा आशीर्वाद की बौछार से भयभीत और हार के भय से 80 साल के दलित नेता को मारने की साजिश रचना खड़गे ही नहीं बल्कि देश के दलितों,और कन्नड्डियों के सम्मान और जीवन पर हमला है। (Balodabazar Congress District President)

उन्होंने कहा कि भाजपा की कुत्सित राजनीति के परिणाम से सदभाव और लोकतान्त्रिक सह-अस्तित्व की समृद्ध परंपराओं पर गर्व करने वाली भगवान बसवन्ना की भूमि पर जानलेवा साजिशों का हमला हो रहा है, जो भारतीय लोकतंत्र के लिए खतरा है। जिलाध्यक्ष हितेन्द्र ठाकुर के साथ शहर कांग्रेस अध्यक्ष रुपेश ठाकुर, जिला कांग्रेस महामंत्री द्वय गोपी साहू, प्रभाकर मिश्रा, उपाध्यक्ष रोहित साहू,मनीष चन्द्राकर, बलौदाबाजार ब्लॉक कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष विक्रम गिरी,अंत्यावसायी योजना के सदस्य नीलेश बंजारे,मनोज प्रजापति, संतोष तिवारी, अविनाश मिश्रा, आर्यन शुक्ला, अशोक यादव,ईश्वर कुर्रे,पिंटू वर्मा ने संयुक्त रुप से रिपोर्ट दर्ज कराई।

इधर, रायपुर के सिविल लाइन और विधानसभा थाने में भी रायपुर जिला कांग्रेस के पदाधिकारियों ने शिकायत की। सिविल लाइन थाना पहुंचे रायपुर कांग्रेस जिला अध्यक्ष गिरीश दुबे और विधानसभा थाना पहुंचे रायपुर ग्रामीण जिला अध्यक्ष उधो वर्मा ने कहा कि भाजपा के नेता पर तत्काल कार्रवाई होनी चाहिए। साथ ही खड़गे और उनके परिवार को पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था देनी चाहिए। (Balodabazar Congress District President)

वहीं कर्नाटक में BJP के उम्मीदवार मणिकांत राठौड़ ने कांग्रेस द्वारा लगाए गए आरोपों को झूठा करार दिया है। भाजपा नेता द्वारा ये तब कहा गया है जब कांग्रेस की तरफ से इसे चुनावी मुद्दा बनाने की कोशिश की जा रही है। कांग्रेस का कहना है कि भाजपा नेता ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और उनके पूरे परिवार का सफाया करने की बात कही है, जिसका ऑडियो वायरल हो रहा है। (Balodabazar Congress District President)

BJP उम्मीदवार मणिकांत राठौड़ ने कहा कि मुझे बहुत आश्चर्य हुआ। कांग्रेस को चुनाव हारने का डर है। इसलिए कांग्रेस नेताओं की तरफ से इस तरह के झूठे आरोप लगाए जा रहे हैं। मैंने कांग्रेस के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर कांग्रेस द्वारा प्रसारित किए जा रहे ऑडियो झूठे हैं और मैंने किसी को धमकी नहीं दी है। बता दें कि वायरल ऑडियो को लेकर कांग्रेस BJP पर लगातार आरोप लगा रही है। साथ ही PM मोदी से कार्रवाई की मांग कर रही है। (Balodabazar Congress District President)

Related Articles

Back to top button