मॉल में अंधाधुंध फायरिंग, हमले में बच्चे समेत 8 लोगों की मौत

Firing in Texas: विदेशों में गोलीबारी की घटना लगातार बढ़ती ही जा रही है। आए दिन फायरिंग की खबरें सामने आ रही है। ताजा मामला अमेरिकी राज्य टेक्सास का है, जहां एक मॉल में जमकर गोलीबारी हुई, जिसमें बच्चों समेत 8 लोगों की मौत हो गई। वहीं 7 लोग घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक पुलिस ने संदिग्ध शूटर को मार गिराया है।

यह भी पढ़ें:- डंपर ने बारातियों से भरी बस की मारी टक्कर, 5 लोगों की मौत

हमले के दौरान मॉल में मौजूद एक शख्स ने कहा कि वो शॉपिंग कर रहा था। उसने हेडफोन लगा रखे थे। अचानक से गोलियों की आवाज आने लगी। इसके बाद मैं छिप गया। जब पुलिस ने हमें मॉल से बाहर जाने को कहा तो मैंने कई शव देखे। मैं बस यही प्रार्थना कर रहा था कि इनमें बच्चे न हों, लेकिन शवों को देखकर लग रहा था कि वो बच्चों के ही हैं।

घटना के बारे में जानकारी देते हुए एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि एलन शहर के एक मॉल में फायरिंग हुई। हमलावर ने लोगों पर अंधाधुंध गोलियां चलाना शुरू कर दिया। हमने फौरन कार्रवाई करते हुए उसे मार गिराया। वहीं हमलावर समेत 7 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। 2 लोगों की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हुई। हमें फिलहाल हमले की वजह पता नहीं। इसकी जांच की जा रही है। (Firing in Texas)

वहीं 5 मई को अमेरिका के ही मिसिसिप्पी में गोलीबारी हुई थी। इसमें एक नाबालिग की मौत हो गई थी। 6 लोग घायल हुए थे। पुलिस हमलावर को पकड़ नहीं पाई। वहीं शनिवार सुबह कैलिफोर्निया के चिको में एक 17 साल की लड़की की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के समय एक घर में पार्टी चल रही थी। 5 लोग घायल हुए। हमलावर को गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों ही घटनाओं में हमले की वजह भी सामने नहीं आ सकी है। (Firing in Texas)

बता दें कि अमेरिका में 4 महीने के अंदर 198 मास शूटिंग की घटनाएं सामने आई है। 30 अप्रैल को टेक्सास में एक और मास शूटिंग हुई थी। उस दौरान आरोपी ने 5 लोगों को गोली मार दी थी। इनमें 9 साल का एक बच्चा भी शामिल था। 17 अप्रैल को अमेरिका के अल्बामा राज्य के डेडविले में फायरिंग के दौरान 6 नाबालिगों की मौत हो गई थी। 20 लोग घायल हुए थे। घटना एक नाबालिग की बर्थडे पार्टी के दौरान हुई थी। आपको बता दें कि नागरिकों के बंदूक रखने के मामले में अमेरिका दुनिया में सबसे आगे है। शायद इसीलिए यहां गोलीबारी के मामले भी सबसे ज्यादा आते हैं। (Firing in Texas)

Related Articles

Back to top button