Google Analytics —— Meta Pixel

Balodabazar: नई दिशा अभियान के तहत भारत माता वाहिनी समिति का जिला स्तरीय सम्मलेन हुआ संपन्न

नशा के खिलाफ लड़ाई जारी, युवाओं को नशे से दूर करने की जाएगी सामूहिक प्रयास

Balodabazar : नशा मुक्त मुक्त भारत अभियान के तहत जिले में युवाओं को नशे से दूर करने,सकारात्मक दिशा देने,मानसिक स्वास्थ्य सुधार हेतु नई रणनीति बनाई गई थी.इसके तहत जिला प्रशासन द्वारा जिले में ष्नई दिशा अभियानष् की शुरुआत किया है। जिसके तहत आज जिला पंचायत सभागार में भारत माता वाहिनी समिति का जिला स्तरीय सम्मलेन संपन्न हुआ है। जिसमे जिले के 160 भारत माता वाहिनी समिति से जुड़ी हुई महिलाएं शामिल हुए।

यह भी पढ़े :- Chhattisgarh: जनसंपर्क अधिकारी संघ ने किया कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के आह्वान पर 27 सितंबर की हड़ताल का समर्थन

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए Balodabazar कलेक्टर दीपक सोनी ने नशा से बढ़ते मानसिक प्रभावित मरीजों की संख्या पर गंभीर चिन्ता व्यक्त की है। उन्होंने आगे कहा की नशा जो समाज के हर एक वर्ग को नुकसान पहुंचा रहा है जिसमें बच्चे युवा वर्ग एवं महिला पुरुष भी अछुता नही है. नशा करने से मानसिक स्वास्थ्य पर अत्यधिक प्रभाव पड़ता है जो समाज को खोखला करता है. उन्होंने भारत माता वाहिनी समिति के सदस्यो को नशा मुक्ति अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाते हुए घर से इस अभियान की शुरआत करने का आग्रह किया है।

गांव में लोगो को नशा से होने वाले नुकसान के बारे में सचेत करे साथ ही गांव में हो रहे अवैध शराब बिक्री की जानकारी साझा करने कहा है। जिससे ऐसे व्यक्तियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई किए जा सके इसके लिए संपर्क केंद्र 92018-99925 को एकीकृत किया गया है। इसके साथ मानसिक स्वास्थ्य एवं नशा मुक्ति से सहायता हेतु एकीकृत हेल्पलाइन नंबर 92018-999251 के संबध में जानकारी दी गई।

इस दौरान भारत माता वाहिनी समूहों के द्वारा नशा मुक्ति में बेहतर कार्य करने वाले समूहों को शाल एवं श्रीफल से सम्मानित किये गये एवं नशा मुक्ति के खिलाफ शपथ लिया गया। इस अवसर पर उपसंचालक समाज कल्याण अरविन्द गेडाम,कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग आदित्य शर्मा,जिला योजना एवं सांख्यिकी विभाग सुमित कुमार मेरावी, मनोचिकित्सक सामाजिक कार्यकर्ता रोशन लाल, सखी वन स्टॉप सेंटर सुश्री तुलिका परघनिया,एआई एक्सपर्ट ऋषभ कर्नावत एवं समाज कल्याण विभाग के समस्त कर्मचारी उपस्थित रहें। (Balodabazar )

Back to top button
error: Content is protected !!