Balodabazar: आवास मित्र, समर्पित मानव संसाधन की पात्र अपात्र सूची जारी, 1 अक्टूबर तक दावा आपत्ति आमंत्रित

CG Awas Mitra Balodabazar : कार्यालय जिला पंचायत बलौदाबाजार (Balodabazar) -भाटापारा से विज्ञापन जारी कर प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) अंतर्गत ष्आवास मित्र (CG Awas Mitra Balodabazar) / समर्पित मानव संसाधनष् हेतु 16 नवंबर 2024 तक आवेदन आमंत्रित किया गया था।
यह भी पढ़े :- Balodabazar: नई दिशा अभियान के तहत भारत माता वाहिनी समिति का जिला स्तरीय सम्मलेन हुआ संपन्न
निर्धारित तिथि तक कुल 1647 आवेदन प्राप्त हुआ है। चयन समिति द्वारा प्राप्त आवेदनो का परीक्षण कर स्क्रूटनी पश्चात पात्र/अपात्र सूची जारी किया गया है। अतः समस्त अभ्यर्थी आवश्यकतानुसार उपरोक्त पद हेतु जारी सूची एवं सूचना का अवलोकन करते हुए निर्धारित प्रारूप में 1 अक्टूबर 2024 सायं 5.00 बजे तक स्वयं कार्यालय में उपस्थित होकर अथवा रजिस्टर्ड डाक /स्पीड पोस्ट के माध्यम से दावा आपत्ति प्रस्तुत कर सकते है।
यह भी पढ़े :- Chhattisgarh: जनसंपर्क अधिकारी संघ ने किया कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के आह्वान पर 27 सितंबर की हड़ताल का समर्थन
निर्धारित तिथि पश्चात किसी भी माध्यम से प्राप्त दावा आपत्ति स्वीकार /मान्य नही की जावेगी। दावा आपत्ति आवेदन का प्रारूप का विस्तृत विवरण जिले की वेबसाईट ीजजचेरू//इंसवकंइं्रंत.हवअ.पद एवं कार्यालय,जिला पंचायत बलौदाबाजार- भाटापारा के सूचना पटल पर भी देखी जा सकती है। (CG Awas Mitra Balodabazar)



