Google Analytics —— Meta Pixel

Balodabazar : इश्क में परेशान दो बेटियों के पिता ने अपने प्रेमिका के साथ फांसी लगाकर खुदखुशी

Balodabazar : छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले के भाटापारा में एक प्रेमी जोड़े ने फांसी लगाकर खुदखुशी कर ली। मृतक की पत्नी और दो बच्चे हैं, जिसके बाद भी उसकी एक प्रेमिका थी। मृतक की पत्नी ने प्रेमिका को दूर रहने की हिदायत दी थी। जिसके बाद दोनों ने आत्महत्या कर ली है। फिलहाल पुलिस मौके पर मौजूद है।

यह भी पढ़ें:- मैं मौज के लिए नहीं, मेहनत के लिए जन्मा हूं…मोदी की गारंटियां इंडी गठबंधन को पसंद नहीं आ रही: PM

मिली जानकारी के अनुसार, ग्रामीण पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम अर्जुनी रवान भाटा में शनिवार-रविवार की दरमियानी रात प्रेमी जोड़े ने एक दूसरे को चुनरी और गमछे से बांध कर फांसी लगा ली है। प्रेमी जोड़े की मौत की खबर मिलते ही भाटापारा ग्रामीण पुलिस घटना स्थल पर पहुंची। जहां दोनों मृतकों की पहचान के बाद शव को पेड़ से उतारा गया। प्रेमी मृतक दीपक यादव 27 वर्ष निवासी ग्राम अर्जुनी है। जिसकी पूर्व में शादी हो चुकी है और उसके दो बच्चे हैं।जिसकी 8 वर्ष की एक लड़की और 3 वर्ष का एक लड़का है। (Balodabazar )

प्रेमिका को पति से दूर रहने कहा तो दोनों ने लगा ली फांसी

पति की गांव की लड़की से प्रेम प्रसंग चल रहा था. जिसकी जानकारी होने पर पत्नी हीरा बाई यादव ने प्रेमिका कुमारी किरण कटारे उम्र 27 वर्ष निवासी ग्राम अर्जुनी को अपने पति से दूर रहने की समझाईस दी थी। जिसके बाद प्रेमिका ने प्रेमी के साथ पेड़ में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है l वही गांव में एक शादी शुदा पुरुष और एक अविवाहित लड़की के प्रेम प्रसंग के चलते अपनी जीवन लीला समाप्त कर लेने से दोनों परिवारों में मातम छा गया है। मृतक के पत्नी के ऊपर दो मासूम बच्चों की जिम्मेदारी का बोझ पड़ गया है। (Balodabazar )

Back to top button
error: Content is protected !!