Trending

Balodabazar Jila Sahu Sangh : बलौदाबाजार जिला साहू संघ के सुनील अध्यक्ष, मनीराम व देवकुमारी उपाध्यक्ष निर्वाचित, पढ़े पूरी ख़बर

Balodabazar Jila Sahu Sangh : बलौदाबाजार जिला साहू संघ का चुनाव आज साहू छात्रावास बलौदाबाजार में संपन्न हुआ। जिला अध्यक्ष पद पर सुनील साहू अमेरा 10 मतों के साथ निर्वाचित हुए। जिला उपाध्यक्ष (पुरुष वर्ग) से मनीराम साहू हसुवा (कसडोल) व जिला उपाध्यक्ष (महिला वर्ग) से देवकुमारी साहू मरदा (लवन) निर्वाचित हुई। इस चुनाव में कुल मतदाता 18 ने अपने मताधिकार का उपयोग किये। मतदान हेतु तय समय अनुसार 2 बजे से मतदान शुरू हो गया था। मतदान पश्चात मतगणना कर निर्वाचित प्रत्याशियों की घोषणा की गई।

  • जिला अध्यक्ष : सुनील साहू अमेरा 
  • जिला उपाध्यक्ष (पुरुष) : मनीराम साहू हसुवा
  • जिला उपाध्यक्ष (महिला) : श्रीमती देवकुमारी मरदा

यह भी पढ़ें : गूगल पर लगा 1 हजार 337 करोड़ का जुर्माना, जानिए क्या है पूरा मामला

जिला अध्यक्ष पद हेतु मत

  1. सुनील साहू, अमेरा (बलौदाबाजार) – 10
  2. महेन्द्र मोनू साहू, सकरी (पलारी) – 08

जिला उपाध्यक्ष (पुरुष) पद हेतु मत

  1. मनीराम साहू, हसुवा (कसडोल) -10
  2. कमलेश साहू, दतरेंगी (भाटापारा) – 08

जिला उपाध्यक्ष (महिला) पद हेतु मत

  1. श्रीमती देवकुमारी साहू, मरदा (लवन) – 10
  2. श्रीमती सत्यभामा साहू, भटिया (कसडोल) – 08

जिला अध्यक्ष पद हेतु कुल 2 प्रत्याशी व प्रदेश उपाध्यक्ष (पुरुष वर्ग) से 2 एवं प्रदेश उपाध्यक्ष (महिला वर्ग) से 2 प्रत्याशी ने चुनाव में हिस्सा लिए थे। यह चुनाव छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के द्वारा जारी नियमावली के अनुसार संपन्न हुआ।  

निर्वाचन अधिकारी हनुमंत साहू ने बताया, छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के जारी निर्देशानुसार बलौदाबाजार अध्यक्ष व दो जिला उपाध्यक्ष (एक पुरुष व एक महिला) का आज निर्वाचन हुआ। इस चुनाव में कुल 18 मतदाताओं ने अपने मत का उपयोग किये। मतदान के लिए दोपहर 2 बजे से 3:30 बजे तक समय निर्धारित किया गया था, मतदान के पश्चात मतगणना कर चुनाव नतीजों की घोषणा किया गया। 

निर्वाचन अधिकारी हनुमंत साहू ने इस निर्वाचन को सफल बनाने के लिए सभी सामाजिक जनों का हृदय से आभार व्यक्त किया। साथ ही नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को उज्जवल भविष्य की शुभकामना दी हैं। 

चुनाव को सफल बनाने के लिए निर्वाचन अधिकारी हनुमंत साहू, सहायक निर्वाचन अधिकारी आनंद राम साहू, डॉ. पंचराम साहू, पवन साहू, चूरामणि साहू, दिलीप साहू, प्रफुल्ल साहू, डोमार साहू ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। (Balodabazar Jila Sahu Sangh)

Related Articles

Back to top button