Google Analytics —— Meta Pixel

Balodabazar Ko Samman: एक साथ 3 गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड्स से सम्मानित हुआ बलौदाबाजार

Balodabazar Ko Samman: स्वतंत्रता दिवस के मौके पर जिला प्रशासन बलौदाबाजार-भाटापारा को बड़ी उपलब्धि मिली है। जिला प्रशासन की ओर से पूर्व में किए गए कार्यक्रम के आधार पर चैलेंज को स्वीकार करते हुए 3 विभिन्न कैटेगरी में गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड्स आवार्ड से सम्मानित हुआ है। जिसमें 11 जून 2022 को आयोजित सर्वाधिक व्यक्तियों द्वारा कार्यालय परिसर की साफ-सफाई हेतु पुरूस्कार प्रदान किया गया है। जिसमे कुल 52 हजार 693 लोग एक साथ एक समय में शामिल हुए थे। (Balodabazar Ko Samman)

यह भी पढ़ें:- Atmanand Utkrisht School Yojana: छत्तीसगढ़ के 422 स्कूलों में लागू होगी स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय योजना, छात्रों को मुख्यमंत्री की सौगात

इसी तरह हेलमेट जागरूकता के लिए 1 जुलाई 2022 को नियमित हेलमेट पहनने वालों का सबसे बड़ा सम्मान समारोह जिले के विभिन्न स्थानों में किया गया। जिसमें 5 हजार 204 लोगों का सम्मान करने के लिए गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड का पुरस्कार प्राप्त हुआ है। साथ ही हेलमेट जागरूकता के लिए सबसे बड़ी रैली का आयोजन किया गया, जिसमें एक स्थान पर 272 और जिले में विभिन्न स्थानों में कुल 7 हजार 263 लोग शामिल हुए, जिसको भी गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड्स बनाने का पुरस्कार प्रदान किया गया है। (Balodabazar Ko Samman)

यह भी पढ़ें:- Shramveer Samman: 16 अगस्त को ‘श्रमवीर सम्मान’ समारोह का आयोजन, CM भूपेश 60 से ज्यादा पत्रकारों को करेंगे सम्मानित

संयुक्त जिला कार्यालय के संक्षिप्त कार्यक्रम में कलेक्टर रजत बंसल ने प्रमाण पत्र प्राप्त किया। इसके साथ ही जिले के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को इसकी बधाई दी। उन्होंने कहा कि आप जैसे उत्कृष्ट टीम के साथ कार्य करना मेरे लिए गर्व की बात है। पूर्व कलेक्टर बलौदाबाजार-भाटापारा और वर्तमान कलेक्टर राजनांदगांव डोमन सिंह के नेतृत्व में ये कार्यक्रम आयोजित की गई थी। उन्होंने ने भी सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को इसके लिए बधाई दी है। ये आवार्ड की कॉपी जिले के सभी कार्यालयों में मुहैया कराई जाएगी। (Balodabazar Ko Samman)

Back to top button
error: Content is protected !!