Google Analytics —— Meta Pixel

ग्राम दशरमा में एक दिवसीय अखंड रामायण पाठ एवं पूजन का आयोजन, विहिप जिला अध्यक्ष अभिषेक मिकी तिवारी हुए शामिल

Balodabazar News : छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले के ग्राम दशरमा में एक दिवसीय अखंड रामायण पाठ एवं पूजन का आयोजन किया गया। यह अखंड रामायण पाठ एवं पूजन का आयोजन समस्त ग्रामवासियों द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम में विश्व हिन्दू परिषद बजरंगदल जिला अध्यक्ष अभिषेक मिकी तिवारी समेत मंत्री राजेश केशरवानी, कोषाध्यक्ष शिव प्रकाश तिवारी, समरसता प्रमुख विनय गुप्ता सम्मिलित हुए।

यह भी पढ़ें : टेरर फंडिंग के खिलाफ राष्ट्रीय जांच एजेंसी का बड़ा एक्शन, देश के 8 राज्यों के 70 ठिकानों पर छापा, पढ़ें खबर

अखंड रामायण पाठ एवं पूजन आयोजन समिति के सदस्यों द्वारा अतिथियों को श्रीफल, रामनाम वस्त्र एवं माला पहनाकर स्वागत किया गया। जिला अध्यक्ष अभिषेक तिवारी ने प्रदेशभर में गांव गांव में चल रहे श्रीराम कथा, भागवत कथा पर कहा की यही रामराज्य का प्रारंभ है और विश्व हिन्दू परिषद बजरंगदल का कार्यकर्त्ता गांव गांव में पीढ़ी दर पीढ़ी चले आ रहे इस धार्मिक प्रचार प्रसार और राम के जीवन गाथा को आगे बढ़ा रहे है। जिससे सनातन धर्म का प्रचार हो रहा है। (Balodabazar News)

यह भी पढ़ें : तुर्किए-सीरिया में 14 दिन बाद एक बार फिर आया बड़ा भूकंप, 3 लोगों की मौत, 200 से ज्यादा घायल

उन्होंने ग्रामीणों से अपने इस संगठन से जुड़कर राष्ट्र एवं हिन्दू समाज के हित में कार्य करने का आह्वान किया। समरसता प्रमुख विनय गुप्ता ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए हिन्दू राष्ट्र निर्माण की बात कही और राष्ट्र एवं हिन्दू समाज के हित में कार्य करने लोगों को प्रेरित किया। साथ ही विनय गुप्ता ने संत समागम यात्रा से लोगों के जुड़ने एवं इस नेक कार्य में सम्मिलित होने की अपील भी की। आयोजन समिति को विश्व हिन्दू परिषद बजरंगदल के कार्यकर्ताओं द्वारा श्री राम चरित मानस भेंटस्वरूप दिया गया। (Balodabazar News)

यह भी पढ़ें : फिक्स्ड डिपॉजिट पर इन प्राइवेट बैंकों में मिल रहा 8.25% तक का ब्याज, जानिए इन स्कीमों से जुड़ी सारी जानकारी

Back to top button
error: Content is protected !!