Google Analytics —— Meta Pixel

Balodabazar News : स्वच्छ भारत दिवस के उपलक्ष्य में मोक्षधाम में किया गया श्रमदान

बलौदाबाजार : नगर के रायपुर रोड, खोरसीनाला स्थित मोक्षधाम में आज 2 अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जन्म जयंती के अवसर पर मोक्षधाम सेवा समिति के सदस्यों एवं समाजसेवी नगरवासियों द्वारा साफ सफाई करके स्वच्छ भारत दिवस मनाया गया।

यह भी पढ़ें:- कांग्रेस ने कल बुलाया बस्तर बंद, CM भूपेश बघेल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर किया आह्वान

इस अवसर पर वरिष्ठ नागरिक विजय केशरवानी, राजनारायण केशरवानी, राजेश केशरवानी, श्रीगोपाल केशरवानी, राजेश हबलानी, उमेश समिति के सचिव एवं व्यवस्थापक प्रमोद बबलू साहू, नीलम दीक्षित, कृष्णानंद अग्रवाल, संजयनारायण केशरवानी, अमित केशरवानी, अभिषेक (मिकी) तिवारी एवं मोक्षधाम में प्रतिदिन निःशुल्क सेवा देने वाले जागो बाबा व अन्य सहयोगी सम्मिलित हुए।

Back to top button
error: Content is protected !!