Google Analytics —— Meta Pixel

Balodabazar : राष्ट्र धर्म एवं समाज सेवा के लिए बजरंगदल से जुड़ रहे युवा

Balodabazar News : बलौदाबाजार जिला मुख्यालय से लगे ग्राम मेढ़ के युवाओं ने विश्व हिन्दू परिषद जिला अध्यक्ष अभिषेक तिवारी एवं जिला मंत्री राजेश केशरवानी के समक्ष बजरंगदल की सदस्यता ग्रहण की एवं हिन्दू समाज के साथ गौ सेवा का संकल्प लिया |

यह भी पढ़े :- Crime News: मसालेदार चिकन नहीं बनाया तो पत्नी को छत से फेंका, देखें दिल दहला देनेवाला VIDEO

जिला पदाधिकारियों ने गांव के युवाओं को संगठन की कार्यप्रणाली एवं बजरंगदल के मूल मंत्र सेवा सुरक्षा संस्कार से अवगत कराते हुए धर्म सम्मत एवं समाज के हित के लिए कार्य करने की सलाह दी और गांव के मंदिरों सार्वजानिक स्थलों को साफ स्वच्छ करके प्रत्येक मंगलवार एवं शनिवार हनुमान चालीसा का पाठ करने लावारिस गौवंश की सेवा करने एवं सनातन धर्म के विरुद्ध षड़यंत्र करने वालों को चिन्हित कर उनको प्रशासन का सहयोग लेकर सबक सिखाने एवं दुर्व्यसन मुक्त समाज का निर्माण करने की बात कही साथ ही चैत्र नवरात्र से प्रारम्भ हो रहे हिन्दू नववर्ष, श्रीराम नवमी एवं हनुमान जन्मोत्सव पर ग्रामीणों के साथ मिलकर कार्यक्रमों का आयोजन करने और गांव के प्रत्येक हिन्दू परिवार की भागीदारी तय करने एवं धार्मिक सामाजिक कार्यक्रमों में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेने को प्रेरित करने कहा। (Balodabazar News)

बैठक में निखिलेश साहू को संयोजक गुलशन साहू को सहसंयोजक रमेश साहू को साप्ताहिक मिलन सुरेश साहू को गौरक्षा प्रमुख नियुक्त किया गया मनीष साहू टाकेश्वर साहू सूरज साहू आदित्य यदु सुरेश साहू चमन साहू धनेश्वर साहू सोनू साहू रोहित साहू पुरुषोत्तम साहू नकुल साहू ने सदस्यता ग्रहण की उक्त बैठक में कोईदा खंड विहिप अध्यक्ष डॉ दुलेश साहू भी उपस्थित रहे। (Balodabazar News)

Back to top button
error: Content is protected !!