2 ट्रेनों के बीच भीषण टक्कर, हादसे में 20 से ज्यादा लोगों की मौत

Bangladesh Train Accident: बांग्लादेश में भीषण ट्रेन हादसा हुआ है। दरअसल, सोमवार दोपहर को दो ट्रेनों के बीच टक्कर हो गई, जिसमें 20 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है। जबकि करीब 100 लोग घायल हुए हैं, जिनमें से ज्यादातर की हालत गंभीर बनी हुई है। ये टक्कर किशोरगंज इलाके में हुई। जानकारी के मुताबिक एक पैसेंजर ट्रेन ट्रैक पर खड़ी गुड्स ट्रेन से टकरा गई। कई लोग अब भी पैसेंजर ट्रेन के कम्पार्टमेंट्स में फंसे हुए हैं, जिन्हें निकालने के लिए रेस्क्यू अभियान जारी है।
यह भी पढ़ें:- CG Election 2023: छत्तीसगढ़ के सीएम बघेल का बड़ा ऐलान, सरकार बनते ही माफ होगा किसानों का कर्ज
जानकारी के मुताबिक अब तक 19 शव बरामद किए जा चुके हैं। फायर सर्विस और सिविल डिफेंस के असिस्टेंट डायरेक्टर प्रधान सरकार ने इसकी पुष्टि की है। पुलिस अफसर अब्दुल अलीम सिकदर ने कहा कि कई घायलों की हालत बेहद गंभीर है। कुछ लोग अब भी ट्रेन के नीचे और कम्पार्टमेंट्स में फंसे हुए हैं। इन्हें निकालने की कोशिश जारी है। पैसेंजर ट्रेन के दो कोच पूरी तरह तबाह हो गए हैं। घटना दोपहर करीब 4 बजे हुई। इस एक्सीडेंट के बाद ढाका-चिटगांग और सिलहट-किशोरगंज ट्रैक पर रेल सर्विंस बंद कर दी गई है। (Bangladesh Train Accident)
Bangladesh train collision: 15 killed, several injured in train accident. #TrainAccident pic.twitter.com/o4ox8Dy1jq
— Human Being 🏹 (@ttjktyrt) October 23, 2023
हादसे के बाद ट्रैक को काफी नुकसान हुआ है। जानकारी के मुताबिक हादसे की शुरुआती जांच से पता चला है कि गुड्स ट्रेन के ड्राइवर ने सिग्नल मिलने के बावजूद ट्रेन को दूसरे ट्रैक पर शिफ्ट नहीं किया। दूसरी तरफ से आ रही पैसेंजर ट्रेन का ड्राइवर चाहकर भी हादसा टाल नहीं सका। उसे भी अपना ट्रैक चेंज करना था। सरकार ने इस मामले में जांच का ऐलान किया है। बता दें कि 2 जून की शाम को ओडिशा के बालासोर में भी ऐसा ही हुआ था, जहां चेन्नई जा रही कोरोमंडल एक्सप्रेस मेन लाइन की बजाय लूप लाइन में चली गई, जहां मालगाड़ी खड़ी थी। ट्रेन मालगाड़ी से टकरा गई। कोरोमंडल और मालगाड़ी की कुछ बोगियां बगल के ट्रैक पर बिखर गई। इसके थोड़ी देर बाद ही ट्रैक पर बिखरे डिब्बों से हावड़ा-बेंगलुरु एक्सप्रेस टकरा गई। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक हादसे में 293 से ज्यादा लोगों की मौत हुई और 1100 से ज्यादा लोग घायल हुए थे। (Bangladesh Train Accident)
A passenger train collided with a freight train in #bangladesh killing at least 15 people and leaving several others injured. The accident took place when the passenger train headed from Kishoreganj to Dhaka collided with the freight train around 4:15 pm. pic.twitter.com/m3SG2jBu3b
— Sneha Mordani (@snehamordani) October 23, 2023



