Google Analytics —— Meta Pixel

Bank FD Details: इन 4 बैंकों में सेविंग्स अकाउंट और FD कराने पर मिलेगा ज्यादा ब्याज, अप्लाई के लिए चेक करें डिटेल्स

Bank FD Details: अगर आप भी FD यानी फिक्सड डिपॉजिट कराने का सोच रहे हैं तो आपके लिए बड़ी खुशखबरी है। क्योंकि देश के 4 बैंकों ने ब्याज दर बढ़ा दी है। प्राइवेट सेक्टर के कोटक महिंद्रा बैंक और IDFC बैंक ने फिक्स्ड डिपॉजिट यानी FD पर ब्याज दरें बढ़ा दी हैं। वहीं पब्लिक सेक्टर के केनरा बैंक और पंजाब एंड सिंध बैंक ने सेविंग्स अकाउंट समेत FD पर इंटरेस्ट रेट में बढ़ोतरी का ऐलान किया है। कुल मिलाकर देखा जाय तो आपको अब इन बैंकों में निवेश पर ज्यादा फायदा मिलेगा।

IDFC फर्स्ट बैंक

2 करोड़ से कम की फिक्स्ड डिपॉजिट के लिए IDFC फर्स्ट बैंक ने ब्याज दरों में बढ़ोतरी की है। संशोधन 1 जुलाई, 2022 को प्रभावी हैं। बैंक ने FD पर ब्याज दरों को एक से पांच साल तक की अवधि के लिए बढ़ा दिया है। 7 दिनों से 10 साल में मैच्योर होने वाली FD पर अब 3.50 प्रतिशत से 6.00 प्रतिशत तक की ब्याज दर मिलेगी। जबकि 3 साल, 1 दिन या 5 साल से कम समय में मैच्योर होने वाली FD पर 6.50% की ब्याज दर मिलेगी। वहीं सीनियर सिटीजन को 7 दिन से 10 साल तक की जमाराशियों पर 4% से 6.50% तक की ब्याज दर मिलेगी। 3 साल 1 दिन और 5 साल से कम में मैच्योर होने वाली जमा राशि पर अधिकतम 7% की ब्याज दर मिलेगी। (Bank FD Details)

कोटक महिंद्रा बैंक

कोटक महिंद्रा बैंक ने 2 करोड़ से कम की फिक्स्ड डिपॉजिट पर ब्याज दर बढ़ाने का ऐलान किया है। बैंक ने 1 जुलाई 2022 को ब्याज दरों में संशोधन किया। कुछ अवधियों की ब्याज दरें अब 10 आधार अंक अधिक हैं। 3 साल और उससे अधिक लेकिन 10 साल तक मैच्योर होने वाली FD पर रेगुलर कस्टमर को अधिकतम 5.90 प्रतिशत और सीनियर सिटीजन को 6.40 प्रतिशत की ब्याज मिलेगा। आम जनता के लिए 7 दिन से लेकर 10 साल तक की जमाराशियों पर ब्याज दरें अब 2.50 फीसदी से 5.90 फीसदी और वरिष्ठ नागरिकों के लिए 3.00 फीसदी से 6.40 फीसदी तक होंगी। (Bank FD Details)

केनरा बैंक

केनरा बैंक द्वारा सेविंग्स अकाउंट पर ब्याज दर में बढ़ोतरी की गई है। बैंक ने बचत खातों पर ब्याज दर में 5 आधार अंकों की बढ़ोतरी की है। यह अब 3.55 प्रतिशत की अधिकतम ब्याज दर दे रहा है, जो SBI, BOB, PNB, PSB, यूको बैंक, BOI, बैंक ऑफ महाराष्ट्र, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, इंडियन बैंक और इंडियन ओवरसीज द्वारा हैबचत खातों पर दी जाने वाली दरों से काफी अधिक है।

पंजाब एंड सिंध बैंक

PSB ने FD और सेविंग्स अकाउंट की ब्याज दरों में बदलाव किया है। बचत खाताधारकों को अब से अधिकतम 3.00 प्रतिशत ब्याज दर मिलेगी। जबकि FD पर निवेशकों को 1 जुलाई, 2022 से अधिकतम 5.55 प्रतिशत इंटरेस्ट रेट मिलेगा। 1 करोड़ तक के बचत खाते की शेष राशि पर, बैंक अब 2.80% की ब्याज दर की पेशकश करेगा और 1 करोड़ से 100 करोड़ तक की बचत बैंक जमा पर PSB अब 2.90% की ब्याज दर की पेशकश करेगा। बचत खाते में 100 करोड़ से अधिक की शेष राशि पर बैंक अधिकतम 3.00% ब्याज दर की पेशकश करेगा। ये दरें 01 जुलाई 2022 से प्रभावी हैं। (Bank FD Details)

 यह भी पढ़ें:- Bank FD: इस बैंक में FD कराने पर मिलेगा ज्यादा ब्याज, इस तरह जल्दी करें अप्लाई

बता दें कि बैंक अब 7 से 45 दिनों की FD राशि पर 2.80% की ब्याज देगा, जो पहले 3 प्रतिशत थी। बैंक 46 से 90 दिनों के लिए रखी गई फिक्स्ड डिपॉजिट पर 3.70 प्रतिशत ब्याज देगा। 91 से 179 दिनों के लिए रखी गई फिक्स्ड डिपॉजिट पर 3.90 प्रतिशत की ब्याज मिलेगा। 180 से 269 दिनों में मैच्योर होने वाली फिक्स्ड डिपॉजिट पर अब 4.45 प्रतिशत ब्याज मिलेगा। जबकि 270 से 364 दिनों में परिपक्व होने वाली फिक्स्ड डिपॉजिट पर अब 4.50 प्रतिशत ब्याज दिया जाएगा। बैंक वर्तमान में 2 साल से अधिक लेकिन 3 साल से कम समय में देय सावधि जमा पर 5.35 प्रतिशत की ब्याज दर प्रदान करता है। जबकि PSB 1 से 2 साल में परिपक्व होने वाली जमा पर 5.25 प्रतिशत की ब्याज दर की पेशकश करता रहेगा। ऐसे में ये FD करने के लिए सबसे अच्छा मौका है। आप चाहे तो घर के दूसरे सदस्यों का FD कराकर उन्हें ये गिफ्ट कर सकते हैं। इससे उनकी आगे की जिंदगी भी अच्छी और सुरक्षित रहेगी।

Back to top button
error: Content is protected !!