Google Analytics —— Meta Pixel

Bareilly Violence News : मौलाना तौकीर रजा समेत 8 जेल, 40 हिरासत में, 2000 पर FIR दर्ज

Bareilly Violence News / बरेली, उत्तर प्रदेश। जुमे की नमाज के बाद शुक्रवार को बरेली में हुई हिंसा के मामले में इत्तेहाद-ए-मिल्लत काउंसिल (IMC) के प्रमुख मौलाना तौकीर रजा को गिरफ्तार कर 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। उनके साथ कुल 8 लोगों को जेल भेजा गया है, जबकि 40 लोग हिरासत में हैं। हिंसा में शामिल लगभग 2000 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की गई हैं।

यह भी पढ़े :- महिला और बाल विकास विभाग का कारनामा, बालोद में फरवरी को बना दिया 30 दिन का महीना, सीमेंट की दुकान से खरीदी लिपस्टिक-सिंदूर…!

मामला क्या था:

मौलाना तौकीर रजा ने ‘आई लव मोहम्मद’ अभियान के समर्थन में प्रदर्शन का ऐलान किया था। प्रशासन ने अनुमति न मिलने के कारण प्रदर्शन रद्द कर दिया। प्रदर्शन रद्द होने की खबर से नाराज़ लोगों ने मस्जिद और रजा के घर के बाहर इकट्ठा होकर हिंसक गतिविधियां शुरू कर दीं। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पत्थरबाजी की, जिसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज किया।

पुलिस और प्रशासन की कार्रवाई:

बरेली में कुल 10 FIR दर्ज की गईं: कोतवाली में 5, बरादली में 2, प्रेमनगर में 1 और कैंट में 1 FIR।

मौलाना तौकीर रजा के खिलाफ 7 FIR दर्ज हैं।

इस हिंसा में 22 पुलिसकर्मी घायल हुए।

डीआईजी अजय कुमार साहनी ने बताया कि वीडियो और तस्वीरों के माध्यम से हिंसा में शामिल लोगों की पहचान कर सख्त कार्रवाई की जाएगी। (Bareilly Violence News )

डीएम की अपील

जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने कहा कि प्रशासन ने स्थिति नियंत्रित कर ली है और जनता अफवाहों पर ध्यान न दें। उत्तर प्रदेश सरकार ने भी बयान जारी कर कहा कि बरेली हिंसा एक साजिश के तहत की गई थी, जिसका उद्देश्य क्षेत्र में उद्योग और निवेश को प्रभावित करना था। (Bareilly Violence News )

Back to top button
error: Content is protected !!