स्कूल शिक्षा विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, आदेश जारी, देखें पूरी लिस्ट

School Education Department: राज्य शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने बड़े पैमाने पर तबादला आदेश जारी किया है। मंत्रालय महानदी भवन से जारी इस आदेश में विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रशासनिक आधार पर प्रतिनियुक्ति पर भेजा गया है। वहीं कई अधिकारियों-कर्मचारियों को प्रतिनियुक्ति से वापस लेते हुए नवीन पदस्थापना दी गई है।
यह भी पढ़ें:- Bareilly Violence News : मौलाना तौकीर रजा समेत 8 जेल, 40 हिरासत में, 2000 पर FIR दर्ज
अधिकारियों के मुताबिक यह तबादला प्रक्रिया सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से स्थानांतरण नीति 2025 में निर्धारित प्रावधानों के अनुरूप की गई है। इस नीति के अनुसार प्रतिनियुक्ति या प्रतिनियुक्ति से वापसी के बाद पदस्थापना के मामलों को अब अलग से समन्वय के लिए भेजने की आवश्यकता नहीं होगी। इस कदम को शिक्षा विभाग में प्रशासनिक सुचारुता और कार्यकुशलता सुनिश्चित करने की दिशा में एक अहम निर्णय माना जा रहा है। (School Education Department)
देखें पूरी लिस्ट




