Google Analytics —— Meta Pixel

मतदाता बनना जीवन का अहम पड़ाव, इसे उत्सव की तरह मनाएं : पीएम मोदी

मन की बात में युवाओं से मतदान के प्रति जागरूक रहने की अपील

PM Modi Mann Ki Baat : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2026 के पहले मन की बात (PM Modi Mann Ki Baat) कार्यक्रम में देशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं और युवाओं से राष्ट्रीय मतदाता दिवस को उत्सव की तरह मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि मतदाता बनना किसी भी नागरिक के जीवन का एक महत्वपूर्ण पड़ाव है और इसे सामान्य घटना मानकर नहीं देखना चाहिए।

यह भी पढ़े :- Balodabazar News: हनुमत महायज्ञ में संगीतमय प्रस्तुतियों का जादू, देर रात तक झूमते रहे दर्शक, मंत्री टंकराम वर्मा का यज्ञ समिति ने जताया आभार

पीएम मोदी ने कहा कि 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया जाता है, जो लोकतंत्र की मजबूती का प्रतीक है। उन्होंने सुझाव दिया कि जब कोई युवा पहली बार मतदाता बने, तो मोहल्ले, गांव या शहर स्तर पर उसका अभिनंदन किया जाए, जिससे मतदान के प्रति जागरूकता बढ़े।

स्टार्टअप इंडिया की 10 साल की यात्रा

प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया पर चल रहे 2016 की यादें ट्रेंड का उल्लेख करते हुए कहा कि वर्ष 2016 भारत के स्टार्टअप इकोसिस्टम के लिए ऐतिहासिक रहा। उसी वर्ष स्टार्टअप इंडिया अभियान की शुरुआत हुई थी। उन्होंने कहा कि आज भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप इकोसिस्टम बन चुका है।

पीएम मोदी ने बताया कि एआई, स्पेस, सेमीकंडक्टर, परमाणु ऊर्जा और ग्रीन हाइड्रोजन जैसे क्षेत्रों में भारतीय स्टार्टअप वैश्विक पहचान बना रहे हैं। उन्होंने स्टार्टअप से जुड़े युवाओं को सलाम किया।

जेन-जी में ‘भजन क्लबिंग’ का नया ट्रेंड

मन की बात में प्रधानमंत्री ने युवाओं के बीच लोकप्रिय हो रहे ‘भजन क्लबिंग’ ट्रेंड का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि जेन-जी ने भक्ति को आधुनिक जीवनशैली से जोड़ा है, जहां संगीत और रोशनी के बीच भक्तिभाव से भजन गाए जाते हैं, और शब्दों की मर्यादा भी बनी रहती है।

जन-भागीदारी को बताया देश की ताकत

पीएम मोदी ने आंध्र प्रदेश के अनंतपुर जिले का उदाहरण देते हुए जन-भागीदारी की सराहना की। उन्होंने बताया कि जल संकट से निपटने के लिए स्थानीय लोगों ने प्रशासन के सहयोग से अनंत नीरू संरक्षण परियोजना शुरू की, जिससे 10 से अधिक जलाशयों का पुनर्जीवन हुआ और 7,000 से ज्यादा पेड़ लगाए गए।

प्रधानमंत्री ने कहा कि जन-भागीदारी ही भारत की सबसे बड़ी ताकत है और यही देश को आगे बढ़ाती है। (PM Modi Mann Ki Baat)

Back to top button
error: Content is protected !!