मनरेगा काम में अनियमितता बरतने वाले रोजगार सहायक बर्खास्त, कलेक्टर ने की कार्रवाई
Bemetara Collector Action: महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के अंतर्गत बेमेतरा जिले में रोजगार मुखी और जल संवर्धन के काम जल्दी कराए जा रहे हैं। जिले के पंजीकृत परिवारों को उनकी मांग के अनुसार नियमित रूप से रोजगार उपलब्ध कराया जा रहा है। जुलाई महीने तक जिले के लिए निर्धारित लक्ष्य को शत-प्रतिशत प्राप्त कर लिया गया है। महात्मा गांधी नरेगा अंतर्गत योजना क्रियान्वयन के संबंध में प्राप्त शिकायतों का निराकरण भी जिला प्रशासन द्वारा त्वरित रूप से किया जा रहा है।
यह भी पढ़ें:- किरंदुल में बाढ़ से भारी तबाही, क्षतिग्रस्त हुए मकानों का सर्वे कर दिया जाएगा मुआवजा
इसी कड़ी में कलेक्टर रणबीर शर्मा के आदेशानुसार जिला पंचायत CEO टेकचंद अग्रवाल ने जनपद पंचायत साजा के ग्राम पंचायत हाथीडोब में मनरेगा के कार्य में अनियमितता बरते जाने संबंधी शिकायत सही पाए जाने पर सर्व संबंधितों (सरपंच/सचिव/रोजगार सहायक/तकनीकी सहायक) से अनियमित भुगतान राशि की वसूली की जाकर सचिव ग्राम पंचायत की आगामी एक वेतन वृद्धि असंचयी प्रभाव से रोक दी गई है। साथ ही तकनीकी सहायक हेमलता सिन्हा को मनरेगा में संपादित नाली निर्माण कार्य में प्राप्त शिकायत की जांच में महात्मा गांधी नरेगा प्रावधानों के विपरीत कार्य करते हुए अनियमितता बरती गई है। (Bemetara Collector Action)
शासकीय कार्य में अनियमितता
शासकीय कार्य में अनियमितता और लापरवाही बरतने के लिए उनके सेवा अवधि में किसी प्रकार की बढ़ोतरी नहीं की जाने की कार्रवाई की गई हैं। रोजगार सहायक हेमलता सिन्हा की सेवा समाप्त कर जिला प्रशासन द्वारा यह स्पष्ट संदेश दिया गया है कि योजना में किसी प्रकार की गड़बड़ी सही पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। इनके स्थान पर महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजनान्तर्गत कार्यों के संपादन के लिए सुलेश्वर वर्मा ग्राम रोजगार सहायक ग्राम पंचायत पथरीखुर्द को ग्राम रोजगार सहायक ग्राम पंचायत हाथीडोब का अतिरिक्त प्रभार आगामी आदेश पर्यन्त तक सौंपा गया है। (Bemetara Collector Action)



