Google Analytics —— Meta Pixel

किरंदुल में बाढ़ से भारी तबाही, क्षतिग्रस्त हुए मकानों का सर्वे कर दिया जाएगा मुआवजा

Heavy Rain in Kirandul: दंतेवाड़ा के किंरदुल में बाढ़ से बहुत नुकसान हुआ है। कई मकान क्षतिग्रस्त हो गए हैं, जिनका जल्द मुआवजा दिया जाएगा। राजस्व विभाग की टीम क्षतिग्रस्त मकानों का सर्वे कर रही है। दंतेवाड़ा कलेक्टर ने राजस्व अमले को मकानों और पालतु पशुओं के नुकसान के संबंध में जल्द सर्वे कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं। दंतेवाड़ा जिला प्रशासन द्वारा किरंदुल में जगह-जगह बारिश से हुए जलजमाव को कोपर ट्रैक्टर मशीन के द्वारा रोड की साफ सफाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें:- बस्तर विश्वविद्यालय में छात्रों को सीधा प्रवेश, इच्छुक छात्र-छात्राएं 31 जुलाई तक ले सकते हैं एडमिशन

बाढ़ से प्रभावित परिवारों को स्थानीय मंगल भवन में रुकने और भोजन की भी व्यवस्था की जा रही है। प्रशासन की टीम द्वारा क्षतिग्रस्त मकानों का सर्वे भी शुरू कर दिया गया है, जिसके आधार पर नुकसान का आकलन कर उन्हें क्षतिपूर्ति दी जाएगी। मौसम सामान्य होने पर बाढ़ प्रभावितों की अन्य समस्याओं का निराकरण किया जाएगा। गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों से दंतेवाड़ा जिले के किंरदुल में लगातार बारिश होने के कारण नदियां उफान पर थी, जिसके कारण किंरदुल पहाड़ी पर एनएमडीसी द्वारा निर्मित डैम क्षतिग्रस्त हो गया था। (Heavy Rain in Kirandul)

निचली बस्तियों में हुआ जलभराव

क्षतिग्रस्त डैम से मलबा ओर बोल्डर युक्त पानी के सैलाब से डैम के आसपास के इलाके के लगभग 150 मकान क्षतिग्रस्त हो गए इसके अलावा पालतु पशुओं के बहने और वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गए थे। बता दें कि जिला प्रशासन के द्वारा निचले स्तर पर बसी बस्तियों में जलभराव स्थिति को देखते हुए लोगों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट किया जा रहा है। इसके साथ ही जिला प्रशासन मौके पर तैनात होकर रेस्क्यू कर रहा है। प्रभावित परिवारों को मंगल भवन में ठहराया जा रहा है। इस दौरान ट्यूशन पढ़ने जा रहे बच्चे, जो बाढ़ की चपेट में आ गए थे, उन्हें भी रेस्क्यू कर बचाया गया है और उनको अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वर्तमान में उनकी स्थिति सामान्य है। (Heavy Rain in Kirandul)

Back to top button
error: Content is protected !!