Google Analytics —— Meta Pixel

भिलाई के कारोबारी ने गुजरात व्यापारी से 89 करोड़ की ठगी, कुरूद से दबोचे गए

गुजरात पुलिस ने रातों-रात मारी दबिश, सिविल कोर्ट से ट्रांजिट रिमांड लेकर अहमदाबाद ले जाया गया

Chhattisgarh Crimes News : गुजरात के गांधीधाम के कोक व्यापारी पवन मोर से 89 करोड़ रुपये की ठगी के मामले में गुजरात पुलिस ने छत्तीसगढ़ के कुरूद से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान भिलाई नेहरू नगर के नामचीन कारोबारी संजय अग्रवाल और सचिन अग्रवाल के रूप में हुई है।

यह भी पढ़े :- ‘गंवार हो इसलिए बॉर्डर पर…’ महिला की शर्मनाक टिप्पणी, HDFC बैंक ने किया किनारा, पढ़े पूरी खबर

गुजरात पुलिस के अनुसार दोनों आरोपियों ने कोक एक्सपोर्ट के नाम पर करोड़ों रुपये लेकर फरार हो गए थे। अहमदाबाद, मुंबई और कोलकाता में भी इनके खिलाफ करीब 200 करोड़ रुपये की ठगी के मामले दर्ज हैं।

कुरूद से दबिश देकर पकड़े गए

सूत्रों के मुताबिक आरोपियों की तलाश में पुलिस ने भिलाई में कई जगह छापेमारी की, लेकिन वे वहां से निकलकर धमतरी जिले के नगर पंचायत कुरूद में रिश्तेदार के घर छिपे हुए थे। 17 सितंबर की रात पुलिस टीम ने दबिश देकर दोनों को गिरफ्तार किया।

18 सितंबर की सुबह आरोपियों को सिविल कोर्ट कुरूद में पेश कर ट्रांजिट रिमांड हासिल किया गया और फिर गुजरात ले जाया गया। इस बीच इलाके में चर्चा रही कि राजनीतिक संरक्षण के चलते गिरफ्तारी में देरी हुई।

दो अब भी फरार

व्यापारी पवन मोर ने आरोप लगाया है कि संजय और सचिन के साथ उनके साथी संदीप और राखी अग्रवाल ने मिलकर कंपनी से 89 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की। इनमें से संदीप और राखी अब भी फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश में जुटी है। (Chhattisgarh Crimes News)

धमतरी एएसपी मणिशंकर चंद्रा ने स्पष्ट किया कि मामला गुजरात पुलिस का है और स्थानीय पुलिस केवल सहयोग कर रही थी। (Chhattisgarh Crimes News)

Back to top button
error: Content is protected !!