PSC Scam: पीएससी घोटाले में बड़ी कार्रवाई, पूर्व सचिव जीवनलाल ध्रुव और बेटा हिरासत में
सीबीआई ने आज पांच को पकड़ा, अब तक 7 आरोपियों की गिरफ्तारी
PSC Scam: छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) घोटाले में सीबीआई ने आज बड़ी कार्रवाई की। पूर्व सचिव और रिटायर्ड आईएएस जीवनलाल ध्रुव, उनके बेटे सुमित ध्रुव, तथा पूर्व परीक्षा नियंत्रक आरती वासनिक समेत पांच लोगों को हिरासत में लिया गया है।
यह भी पढ़े :- भिलाई के कारोबारी ने गुजरात व्यापारी से 89 करोड़ की ठगी, कुरूद से दबोचे गए
सीबीआई इससे पहले भी आरती वासनिक को पूछताछ के लिए बुला चुकी थी, लेकिन तब उन्हें छोड़ दिया गया था।
अब तक 7 गिरफ्तार
अब तक इस घोटाले में 7 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है।
18 नवंबर को तत्कालीन अध्यक्ष टामन सिंह सोनवानी और श्री बजरंग पावर एंड इस्पात के निदेशक श्रवण कुमार गोयल गिरफ्तार हुए थे।
10 जनवरी को पांच और आरोपी पकड़े गए थे, जिनमें नितेश सोनवानी (तत्कालीन अध्यक्ष का भतीजा, डिप्टी कलेक्टर चयनित) और ललित गणवीर (तत्कालीन डिप्टी परीक्षा नियंत्रक) शामिल थे।
12 जनवरी को शशांक गोयल, भूमिका कटियार (दोनों डिप्टी कलेक्टर चयनित) और साहिल सोनवानी (डिप्टी एसपी चयनित) को जेल भेजा गया था। (PSC Scam)
वर्तमान में सभी आरोपी न्यायिक हिरासत में जेल में बंद हैं। (PSC Scam)



