Google Analytics —— Meta Pixel

महादेव बेटिंग घोटाले में भूपेश बघेल का नाम: CBI की नई FIR से सियासी हलचल तेज

CBI Filed FIR : छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश सिंह बघेल की महादेव सट्टा ऐप मामले में मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. क्योंकि घर पर छापेमारी के बाद अब केंद्रीय जांच एजेंसी सीबीआई ने भूपेश बघेल के खिलाफ एफआईआर दर्ज (CBI Filed FIR) की है. सीबीआई ने इस मामले में भूपेश बघेल को आरोपी बनाया है. सीबीआई ने जो एफआईआर दर्ज की है, उसमें भूपेश बघेल नंबर 6 के आरोपी बनाए गए हैं. बता दें कि सीबीआई ने महादेव सट्टा ऐप के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर और रवि उप्पल सहित 21 लोगों के खिलाफ नामजद केस दर्ज किया है।

यह भी पढ़े :- अब बस्तर सामान्य होकर अपनी मूल संस्कृति को सहेज रहा है – उपमुख्यमंत्री शर्मा

रवि उप्पल और सौरभ चंद्राकर के अलावा अशीम दास, सतीश चंद्राकर, चंद्रभूषण वर्मा सहित कई नाम एफआईआर में शामिल हैं. बता दें कि मार्च महीने में छत्तीसगढ़ में सीबीआई ने बड़ी कार्रवाई की थी. सीबीआई ने देशभर में भूपेश बघेल सहित तमाम आरोपियों के 60 ठिकानों पर छापेमारी की थी. जिस दिन भूपेश बघेल के घर पर छापेमारी हुई, उस दिन भिलाई से विधायक देवेन्द्र यादव, कई राजनेता, नौकरशाह और पुलिस अधिकारियों के ठिकानों पर भी छापेमारी हुई थी।

बता दें कि महादेव सट्टा एप का प्रमोटर सौरभ चंद्राकर है और दुर्ग के भिलाई का रहने वाला है. सौरभ चंद्राकर फिलहाल दुबई में है. आरोप है कि भूपेश बघेल के कार्यकाल में महादेव एप को संरक्षण दिया गया था. इसके बदले में पूर्व सीएम भूपेश बघेल को 508 करोड़ रुपये की प्रोटेक्शन मनी देने का दावा किया गया था. हालांकि भूपेश बघेल ने इस दावे को इनकार करते हुए कहा था कि उनकी छवि को खराब करने के लिए यह किया गया है.

भूपेश बघेल के आवास पर हुई थी छापेमारी

मार्च महीने में छत्तीसगढ़ में सीबीआई ने बड़ी कार्रवाई की थी। सीबीआई ने देशभर में भूपेश बघेल समेत तमाम आरोपियों के 60 लोकेशन्स पर छापेमारी की थी। महादेव सट्टा एप मामले में सीबीआई ने छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल के अलावा, भिलाई से विधायक देवेन्द्र याद, कई राजनेता, नौकरशाह और पुलिस अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की थी। इस कार्रवाई के बाद राज्य की राजनीति तेज हो गई है।

भूपेश बघेल पर क्या है आरोप

दरअसल, महादेव सट्टा एप का प्रमोटर सौरभ चंद्राकर है और वह दुर्ग के भिलाई का रहने वाला है। सौरभ चंद्राकर फिलहाल दुबई में है। आरोप है कि भूपेश बघेल के कार्यकाल में महादेव सट्टा एप को संरक्षण दिया गया था। इसके बदले में तत्कालीन सीएम को 508 करोड़ रुपये की प्रोटेक्शन मनी देने का दावा किया गया था। हालांकि भूपेश बघेल ने इस दावे को इनकार करते हुए कहा था कि छवि खराब करने के लिए यह किया गया है।

क्या है महादेव एप का पूरा मामला?

महादेव बुक एक ऑनलाइन सट्टेबाजी प्लेटफॉर्म है। जिसे रवि उप्पल और सौरभ चंद्राकर ने प्रमोट किया है। जांच में खुलासा हुआ है कि महादेव बुक के प्रमोटरों ने अपने गैरकानूनी सट्टेबाजी नेटवर्क को निर्बाध रूप से संचालित करने के लिए सार्वजनिक सेवकों को बड़ी मात्रा में प्रोटेक्शन मनी दी थी। (CBI Filed FIR)

Back to top button
error: Content is protected !!