Google Analytics —— Meta Pixel

छत्तीसगढ़ की नई आबकारी नीति पर सियासत, पूर्व CM भूपेश बघेल ने सरकार को घेरा

Chhattisgarh New Excise Policy: छत्तीसगढ़ में 1 अप्रैल से नई आबकारी नीति लागू हो गई है, जिसके तहत शराब सस्ती हुई है। इसे लेकर कांग्रेस ने सोशल मीडिया के जरिए साय सरकार पर तंज कसा है। कार्टून पोस्टर जारी करते हुए लिखा- सस्ती हो रही शराब, महंगा हो रहा राशन, नशे में भूल जाओ रोजगार, ये है भाजपा का सुशासन। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि यही सुशासन है! शराब दुकान खोलने के लिए भी दवाब डाल रहे हैं। 66 दुकान कह रहे हैं नई खुलेगी। देशी में विदेशी शराब भी बेची जा रही है। एक ही विधानसभा में 8 शराब दुकान है।

यह भी पढ़ें:- महादेव बेटिंग घोटाले में भूपेश बघेल का नाम: CBI की नई FIR से सियासी हलचल तेज

पूर्व CM ने आरोप लगाया कि सरपंचों पर जबरिया दबाव डाल रहे हैं। पुराने सरपंचों पर भी दवाब डाल रहे हैं। पिछले आदेश में ही एक लाइन और डाल दो कहते हैं, ये तो हाल है। बघेल ने ट्वीट कर कहा प्रदेश में शुरू हुआ शराब का नया धंधा। सुशासन की मनपसंद शराब में हो रहा बड़ा खेल। ‘मनपसंद एप’ के जरिए शराब की सहूलियत, शराब सस्ती करने और नई शराब दुकान खोलने के बाद अब प्रदेश में नया धंधा चल रहा है। मध्यप्रदेश में निर्मित शराब की बोतल में छत्तीसगढ़ का लेबल और सील लगाकर छत्तीसगढ़ में अवैध रूप से शराब बेचने का काम हो रहा है। इससे छत्तीसगढ़ के राजस्व को लगातार हानि हो रही है। (Chhattisgarh New Excise Policy)

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को बताना चाहिए कि इसके लिए दोनों प्रदेशों के बीच कोई अवैध MoU हुआ है या फिर विष्णु-मोहन का कोई भीतरी गठबंधन है? होलोग्राम बदल रहा सांय-सांय, स्टीकर बदल रहा सांय-सांय, अवैध शराब का धंधा सांय-सांय, “तस्करी का सुशासन” सांय-सांय। मुख्यमंत्री जी छत्तीसगढ़ को लगातार राजस्व की हानि हो रही है। जवाब तो देना होगा। क्या सेटिंग है? शराब तस्करों के साथ क्या गठबंधन है? इस पर डिप्टी CM अरुण साव ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि प्रशासनिक स्तर पर सरकार ने ये नीतिगत फैसला लिया। शराब की तस्करी रोकने के दृष्टिकोण से ये फैसला लिया गया। घर-घर तक शराब पहुंचाने वाले और इक्कीस सौ करोड़ का शराब घोटाला करने वाले, क्रिमिनल सिंडिकेट बनाकर काम करने वाले कांग्रेस के लोगों के मुंह से इस प्रकार की बातें शोभा नहीं देती। (Chhattisgarh New Excise Policy)

Back to top button
error: Content is protected !!