Google Analytics —— Meta Pixel

मितानिनों के हित में भूपेश सरकार का बड़ा फैसला, प्रतिमाह मानदेय में की बढ़ोत्तरी, जारी किया आदेश

रायपुर. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के अंतर्गत विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन में सहयोग प्रदान करने वाले मितानिनों  (CG Mitanins) के हित में राज्य सरकार ने महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए मानदेय में वृद्धि की है.

यह भी पढ़ें:- केंद्र के अध्यादेश को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने जारी किया नोटिस, पढ़ें पूरी खबर

इस संबंध में मंत्रालय से जारी आदेश के तहत मितानिनों (CG Mitanins) को पूर्व में दी जा रही प्रोत्साहन राशि के अतिरिक्त मितानिन कल्याण योजना के अंतर्गत 2200 रुपए की राशि प्रतिमाह एक अप्रैल 2023 से मानदेय में वृद्धि करने की स्वीकृति प्रदान की गई है. जिसका आदे 10 जुलाई को मंत्रालय महानदी भवन नवा रायपुर स्थित लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग से जारी कर दिया गया है.

यह भी पढ़ें:- केंद्र के अध्यादेश को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने जारी किया नोटिस, पढ़ें पूरी खबर

Back to top button
error: Content is protected !!