Google Analytics —— Meta Pixel

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का शायराना तंज, कहा- झालर के सब बल्बों ने खुद को CM माना है

Bhupesh on Sai Government: छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल साय सरकार के एक साल पूरा होने पर शायराना तंज कसा है। साथ ही एक साल में छत्तीसगढ़ को बदहाल करने का आरोप लगाया है। पूर्व CM ने ट्वीट कर लिखा- एक साल का बस इतना सा फ़साना है, कौन असली CM है, किसी ने ना जाना है। झालर के सब बल्बों ने खुद को CM माना है। कुछ ने तो ‘भौजी’ को Super CM जाना है। हर ओर हत्या, लूट, बलात्कार का तराना है, सावधान! डरते हुए अब सबको घर जाना है।

यह भी पढ़ें:- Chhattisgarh : सुदर्शन ने अपनी कला से दिखाया से विष्णु का सुशासन, सैंड आर्ट के माध्यम से दिखी विकास की झलक

पूर्व CM बघेल ने आगे लिखा- स्कूलों पर तो इन्हें हर रोज ताला लगाना है, लेकिन शराब की उच्चतम व्यवस्था करवाना है। जनता और सरकार के बीच बन गया है ‘गैप’, ‘सुशासन’ कह रहा डाउनलोड करें मनपसंद ‘एप’। एक साल की इस भाजपा सरकार में कोई नया काम नहीं हुआ। हमारी जनहितैषी योजनाओं को बंद कर दिया। ये सरकार सिर्फ जनता से धोखा कर रही है। एक साल में बीजेपी ने काम कम किया, लेकिन हमारी योजनाओं को बंद ज्यादा किया। (Bhupesh on Sai Government)

पूर्व CM ने सरकार को घेरा

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश ने कहा कि साय सरकार ने सिर्फ महतारी वंदन योजना का 1 हजार रुपए देना का काम किया है, वो भी आधा-अधूरा। इसके अलावा सब काम बंद है। उन्होंने कहा कि जिन बेटियों की शादी हो गई, उन्हें 1 हजार मिलना चाहिए ना, जो दूसरे गांव से बहू बनकर आई है उन्हें महतारी वंदन का पैसा नहीं मिल रहा है। उन्हें भी योजना का लाभ मिलना चाहिए, लेकिन सरकार ने इस योजना का पोर्टल बंद कर दिया है। धान खरीदी हमारा योजना है। कांग्रेस सरकार की सभी योजनाओं को बंद कर दिया गया है। इस सरकार में ठगने का काम ज्यादा हो रहा है। बेरोजगारी भत्ता बंद हो गया। (Bhupesh on Sai Government)

Back to top button
error: Content is protected !!