साय सरकार के एक साल पूरे, कांग्रेस ने सभी जिला मुख्यालयों में किया विरोध प्रदर्शन

Chhattisgarh Congress Protest: छत्तीसगढ़ में साय सरकार के एक साल पूरे हो गए हैं। इस बीच कांग्रेस ने प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में 1 घंटे तक विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने भाजपा सरकार की अलग-अलग विफलताओं- बलौदाबाजार अग्निकांड, लोहारीडीह हत्याकांड, बलरामपुर पुलिस अभिरक्षा में मौत, फर्जी मुठभेड़, महिलाओं के साथ अनाचार, बदहाल कानून-व्यवस्था जैसे मुद्दों का पोस्टर बनाकर प्रदर्शन किया। PCC चीफ दीपक बैज ने कहा कि भाजपा सरकार के एक साल के कुशासन, अराजकता और जनता की बदहाली के खिलाफ छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर प्रदेशभर में कांग्रेसजनों ने धरना प्रदर्शन किया है।

यह भी पढ़ें:- पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का शायराना तंज, कहा- झालर के सब बल्बों ने खुद को CM माना है

बैज ने कहा कि भाजपा सरकार ने 1 साल में 17 जनकल्याणकारी योजनाओं को बंद कर दिया। साय सरकार ने 1 साल में छत्तीसगढ़ की जनता को निराश किया है। राज्य में भ्रष्टाचार और कुशासन का दौर हावी है। 1 साल में विष्णु का सुशासन तो दूर विष्णु की सरकार कही नहीं दिख रही। अपराध और अपराधी बेलगाम हो चुके हैं। नक्सली घटनाओं में बढ़ोतरी हो गई है। शहर कांग्रेस अध्यक्ष गिरीश दुबे ने कहा कि भाजपा सरकार के एक साल के कार्यकाल में आम जनता त्रस्त हो गई है। आम जनता में भय का माहौल है। नशे का अवैध कारोबार दिनदहाड़े चल रहा है। पुलिस प्रशासन इन सभी अपराधों को रोकने में असफल रही है। (Chhattisgarh Congress Protest) 

कांग्रेस ने सोशल मीडिया के जरिए भी बीजेपी सरकार पर तंज कसा है। कांग्रेस ने पोस्टर जारी कर कहा- “एक पौधा मां के नाम, हसदेव जंगल बाप के नाम”, हसदेव के जंगल किए अडानी के हवाले, जंगल कटाई का विरोध करने पर आदिवासियों की पिटाई। दूसर पोस्ट में लिखा- “निकम्मी हैं सरकार तुम्हारी, सुरक्षित नहीं प्रदेश में नारी”। प्रदेश में लगातार बलात्कार और गैंगरेप के घटना बढ़ रहे। जनसुरक्षा बदहाल!, हर रोज अपराध, हत्या, लूटपाट, डकैती से खौफ में जी रही जनता। युवाओं के भविष्य का नहीं कोई ठिकाना, भाजपा ले आया “मनपसंद” का जमाना। राजधानी बनी छुराधानी!, रायपुर में हर रोज चाकूबाजी, जनता में दहशत का माहौल। (Chhattisgarh Congress Protest)

Back to top button
error: Content is protected !!