25 साल के निहाली के अंगदान ने दो जिंदगियों को किया रोशन, अंगदान के क्षेत्र में बढ़ रही जागरूकता

Nihali Donated Her Organs: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रयासों से छत्तीसगढ़ अंगदान और अंग प्रत्यारोपण की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रहा है। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के नेतृत्व में अंगदान को बढ़ावा देने के लिए लगतार प्रयास किए जा रहे हैं । छत्तीसगढ़ में बीते एक साल के दौरान अब तक 146 लोगों को नया जीवन मिला है। राज्य अंग और ऊतक प्रत्यारोपण संगठन छत्तीसगढ़, प्रदेश में सभी अंगों की जरूरतों को पूरा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।
यह भी पढ़ें:- साय सरकार के एक साल पूरे, कांग्रेस ने सभी जिला मुख्यालयों में किया विरोध प्रदर्शन
हाल ही में गुरुवार की रात डोंगरगढ़ की निहाली ने अपने अंगदान कर दो लोगों की जिंदगियों को रोशन किया। अंगदान महादान के इस अभियान में डोंगरगढ़ की 25 साल की छात्रा निहाली टेम्भुरकर ने एम्स में अपनी अंतिम सांस से पहले अंगदान का निर्णय लिया था। उसके अंगदान से दो लोगों को डायलिसिस जैसी कष्टदायक इलाज से मुक्ति मिली है। निहाली का पूरा परिवार उसके इस दान से अत्यंत्य गौरवान्वित है और आगे भी लोगों को अंगदान के लिए प्रेरित करने में शासन का सहयोग करने में तत्पर हैं। (Nihali Donated Her Organs)
इम्यून संबंधी समस्या से पीड़ित थी निहाली
बता दें कि निहाली इम्यून थ्रोम्बोसाइटोपेनिया की समस्या से पीड़ित थी, जिन्हें संक्रमण से लड़ने के लिए समय-समय पर खून की जरुरत पड़ती थी, जो उसे दान में मिलता था। डोंगरगढ़ के रहने वाले अधिवक्ता संजय टेम्भुरकर ने बताया कि निहाली तीसरे नंबर की बेटी थी। इम्यून संबंधित समस्याओं से पीड़ित होने के बाद भी उसने बीएड, पीजीडीसीए और योगा की पढ़ाई पूरी की। एमए अंग्रेजी की परीक्षा के साथ वहां सीजीपीएससी की तैयारी में जुटी हुई थी। सात दिसंबर को तबीयत बिगड़ने पर उसे इलाज के लिए एम्स में दाखिल किया था, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। निहाली का ब्लड पिछले 14 साल से हर तीसरे-चौथे महीने में बदलना पड़ता था। इसके लिए कई दानदाताओं ने रक्तदान किया था। (Nihali Donated Her Organs)
1140 लोगों ने ली अंगदान की शपथ
स्वास्थ्य सेवाएं आयुक्त सह संचालक डॉ प्रियंका शुक्ला ने बताया कि अब तक प्रदेश में 6 सरकारी अस्पतालों, 20 निजी अस्पतालों को अंग और ऊतक प्रत्यारोपण के लिए पंजीकृत किया गया है। एक साल के दौरान अब तक मृतक अंगदान में 6 मरीजों ने 15 लोगों को नया जीवन दिया है। इसके साथ ही जीवित प्रत्यारोपण में 146 मरीजों का अंग प्रत्यारोपण किया गया है। अंगदान के अभियान में छत्तीसगढ़ में अब तक लगभग 1140 लोगों ने अंगदान की शपथ ली है। अंगदान को प्रेरित करने के लिए शासन की तरफ से कई जागरूकता कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं । (Nihali Donated Her Organs)



