Google Analytics —— Meta Pixel

समाज और देशहित में काम कर रहे सफाई कर्मचारियों की सुरक्षा सरकार का दायित्व: डिप्टी CM अरुण साव

Sao on Namaste Scheme: डिप्टी CM और नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव ने नमस्ते योजना (National Action for Mechanized Sanitation Ecosystem) के तहत सीवर-सेप्टिक टैंक की सफाई करने वाले 38 कर्मचारियों को PPE किट प्रदान किया। उन्होंने रायपुर स्थित अपने निवास कार्यालय में आयोजित PPE किट वितरण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि कोई काम छोटा या बड़ा नहीं होता। मन लगाकर गंभीरता से किया गया काम व्यक्ति को बड़ा बनाता है। उन्होंने कहा कि एक गरीब मां का बेटा नरेंद्र मोदी जब देश का प्रधानमंत्री बना तो ऐसी योजनाएं फलीभूत हुईं, जिनकी 70 सालों में किसी ने कल्पना नहीं की थी। मोदी सरकार देश में और विष्णुदेव सरकार छत्तीसगढ़ में गरीबों के कल्याण के लिए कार्य कर रही है।

यह भी पढ़ें:- 25 साल के निहाली के अंगदान ने दो जिंदगियों को किया रोशन, अंगदान के क्षेत्र में बढ़ रही जागरूकता

डिप्टी CM साव ने कहा कि समाज और देश के हित में कार्य कर रहे सीवर-सेप्टिक टैंक सफाई कर्मचारियों की सुरक्षा और उनके परिजनों का कल्याण सरकार का दायित्व है। सफाई कर्मचारियों के बच्चों की शिक्षा, परिवार की सुरक्षा और स्वास्थ्य का दायित्व छत्तीसगढ़ सरकार पूर्ण कर रही है। साव ने सभी सीवर और सेप्टिक टैंक सफाई कर्मचारियों से कहा कि वे अपनी आत्मसुरक्षा के लिए जागरूक रहें। इसमें कभी लापरवाही न करें। सरकार की ओर से दिए गए PPE किट का पूर्ण सदुपयोग काम के दौरान अपनी सुरक्षा के लिए अवश्य करें। उन्होंने उम्मीद जताई कि PPE किट के उपयोग से सीवर और सेप्टिक टैंक सफाई कर्मचारियों में सुरक्षित कार्य का वातावरण निर्मित होगा। सुडा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी शशांक पांडेय, अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी दुष्यंत कुमार और रायपुर नगर निगम के अपर आयुक्त राजेंद्र प्रसाद गुप्ता समेत नगरीय प्रशासन विभाग और रायपुर नगर निगम के कई अधिकारी कार्यक्रम में मौजूद थे। (Sao on Namaste Scheme)

 

केंद्र सरकार के आवासन एवं शहरी कार्य और सामाजिक न्याय मंत्रालय की ओर से संयुक्त रूप से देश के नगरीय निकायों में नमस्ते योजना का संचालन किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ में सुडा (राज्य शहरी विकास अभिकरण) की ओर से सुरक्षित और सम्मानजनक कार्य परिस्थितियां प्रदान करने सीवर-सेप्टिक टैंक की सफाई करने वाले कर्मचारियों को PPE किट प्रदान किया जा रहा है। इसके अंतर्गत राज्य के 169 नगरीय निकायों में 711 कर्मचारियों को PPE किट दिए जाएंगे। दो जोड़ी PPE किट ड्रेस के साथ ही उन्हें गम बूट, हेलमेट, ग्लब्स, मास्क और आंखों की सुरक्षा के लिए चश्मा प्रदान किया जाएगा। नमस्ते योजना का मुख्य उद्देश्य हाथ से मैला ढोने की प्रथा को पूर्णता समाप्त करना, स्वच्छता कार्यो का यंत्रीकरण करना और सीवर-सेप्टिक टैंक सफाई कर्मचारियों को स्थाई आजीविका का साधन उपलब्ध कराना है। राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी वित्त विकास निगम की ओर से इसका संचालन किया जा रहा है। (Sao on Namaste Scheme)

Back to top button
error: Content is protected !!