Atul Subhash Case : अतुल सुभाष केस में बड़ा एक्शन, पकड़ी गई पत्नी निकिता सिंघानिया, सास-साला भी अरेस्ट
Atul Subhash Case : बेंगलुरु के AI इंजीनियर अतुल सुभाष सुसाइड मामले में पुलिस के हाथ बड़ी कामयाबी लगी। अतुल की पत्नी निकिता सिंघानिया और उसके परिवारवालों की कोई भी चाल काम नहीं आ पाई। पुलिस ने निकिता के साथ उसकी मां और भाई को भी गिरफ्तार कर लिया है।
अतुल सुभाष सुसाइड केस में बड़ा एक्शन लेते हुए पुलिस ने 3 लोगों को गिरफ्तार किया। निकिता सिंघानिया के साथ निशा और अनुराग सिंघानिया की भी गिरफ्तारी हुई।
पुलिस ने बताया कि उन्होंने अतुल सुभाष की पत्नी निकिता सिंघानिया को 14 दिसंबर को हरियाणा के गुरुग्राम से गिरफ्तार किया। निकिता की मां निशा सिंघानिया और उसके भाई अनुराग सिंघानिया को उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आगे बताया कि आरोपियों को शनिवार सुबह गिरफ्तार कर बेंगलुरु लाया गया और स्थानीय अदालत में पेश करने के बाद 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। (Atul Subhash Case)
क्या है इंजीनियर अतुल सुभाष आत्महत्या मामला?
9 दिसंबर को, अतुल का शव दक्षिण-पूर्व बेंगलुरु के मुन्नेकोलालु में उसके घर पर फंदे से लटका मिला था। आत्महत्या करने से पहले सुभाष ने एक वीडियो और नोट लिखा था, जिसमें उन्होंने अपनी पत्नी और ससुराल वालों पर झूठे मामलों में फंसाकर उनका लगातार उत्पीड़न कर उन्हें आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया था। मराठाहल्ली पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया तथा निकिता और दो अन्य को गिरफ्तार किया है। (Atul Subhash Case)



