Google Analytics —— Meta Pixel

Chhattisgarh Election : चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका, महिला कांग्रेस प्रदेश अध्‍यक्ष फूलो देवी नेताम ने दिया इस्‍तीफा

Chhattisgarh Election : विधानसभा चुनाव से पहले छत्‍तीसगढ़ सरकार और संगठन में बदलाव का दौर जारी है। इसी क्रम में छत्तीसगढ़ कांग्रेस से एक बड़ी खबर आ रही है। फूलो देवी नेताम ने छत्‍तीसगढ़ महिला कांग्रेस प्रदेश अध्‍यक्ष पद से इस्‍तीफा दे दिया है। फूलो देवी नेताम ने अपना इस्‍तीफा महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्‍यक्ष को भेज दिया है। फूलो देवी नेताम पिछले सात साल से महिला कांग्रेस प्रदेश अध्‍यक्ष पद पर थीं। वर्तमान में फूलो देवी नेता राज्‍यसभा सांसद भी हैं।

यह भी पढ़ें : – Horoscope 19 July 2023: बुधवार का राशिफल, कैसा रहेगा आपका दिन, जानें सभी राशियों का भविष्यफल

कौन है फूलोदेवी नेताम फूलो देवी नेताम

बस्तर संभाग के कोंडागांव की रहने वाली हैं। छत्तीसगढ़ में उनकी गिनती वरिष्ठ महिला आदिवासी नेताओं में होती है। लोकसभा चुनाव के दौरान कांकेर सीट से उन्हें ही कांग्रेस से टिकट दिए जाने की चर्चा थी, लेकिन बाद में उन्हें टिकट नहीं मिला। फिर बाद में पार्टी ने राज्यसभा सांसद की टिकट दी और संसद तक उन्हें पहुंचाया।

Back to top button
error: Content is protected !!