Google Analytics —— Meta Pixel

पंजाब में कांग्रेस को करारा झटका, AAP में शामिल हुए पूर्व विधायक गुरप्रीत सिंह

Punjab Politics: कांग्रेस की पंजाब इकाई को करारा झटका देते हुए पार्टी के पूर्व विधायक गुरप्रीत सिंह जीपी शनिवार को यहां मुख्यमंत्री भगवंत मान की मौजूदगी में आम आदमी पार्टी (आप) में शामिल हो गए। फतेहगढ़ साहिब जिले के बस्सी पठाना विधानसभा क्षेत्र से सिंह 2017 में विधायक निर्वाचित हुए थे, हालांकि 2022 विधानसभा चुनावों में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।

मान सरकार में मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर ने सिंह का पार्टी में स्वागत करते हुए कहा कि उनके आने से फतेहगढ़ साहिब में आप और मजबूत होगी। सिंह ने कहा कि कांग्रेस छोड़ने का मुख्य कारण पार्टी में ‘अनुशासन की कमी’ है। सिंह ने कहा कि वह मान के काम से प्रभावित हैं।

यह भी पढ़े :- लोकसभा चुनाव से पहले राहुल गांधी का बड़ा ऐलान, कहा – 50% की आरक्षण सीमा को उखाड़ कर फेंक देंगे, सत्ता में आने पर कांग्रेस कराएगी जातिगत जनगणना

‘आप’ में शामिल होने के बाद सिंह ने दावा किया, ”मुझे भगवंत मान का काम पसंद है। वह एक ईमानदार नेता हैं। इसलिए मैं आप में शामिल हो रहा हूं। आज जमीनी स्तर पर लोग केवल आप के बारे में ही बात करते हैं।” इस बीच हेयर ने कहा कि पार्टी के टिकट के संबंध में निर्णय पार्टी की राजनीतिक मामलों की समिति द्वारा लिया जाएगा। (Punjab Politics)

पूर्व सीएम चन्नी से थे नाराज
बताया जा रहा है कि गुरप्रीत सिंह जीपी पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी से नाराज थे। क्योंकि वो बस्सी पठाना से अपने भाई के लिए टिकट की मांग करते थे। पिछले चुनाव में उन्हें बड़ी मुश्किल से टिकट मिली थी। चन्नी के भाई इस सीट से आजाद चुनाव लड़े थे। इस चुनाव में जीपी हार गए थे और वो इसकी वजह चन्नी के भाई को मानते हैं। (Punjab Politics)

Back to top button
error: Content is protected !!