BIG BREAKING : राजधानी में नेकी की दीवार में लगी भीषण आग, जांच में जुटी पुलिस
रायपुर : राजधानी रायपुर के जीई रोड स्थित अनुपम गार्डन के पास नेकी की दीवार में भीषण आग लग गई। नेकी की दीवार पर बनाया गया फाइबर का पूरा आर्ट वर्क जलकर खाक हो गया। आशंका जताई जा रही है कि जलती हुई सिगरेट फेंके जाने या फिर ठंड की वजह से अलाव पास में ही जलाने की वजह से आग फैली होगी। फिलहाल इस मामले को लेकर पुलिस जांच में जुट गई है।
इसे भी पढ़े:छत्तीसगढ़ : आत्म जागरण शीतकालीन शिविर समारोह में झलका उत्साह, बच्चों ने दिखाई प्रतिभा
बता दें कि– यहां लोग अपने पुराने कपड़े छोड़ जाते हैं। उन तमाम कपड़ों में भी आग लग गई और सब कुछ चंद मिनटों में स्वाहा हो गया। नेकी की दीवार पर बनाया गया फाइबर का पूरा आर्ट वर्क जलकर खाक हो गया। राहगीरों ने फायर ब्रिगेड को खबर दी। मगर फायर ब्रिगेड के आते तक यहां बचाने के लिए कुछ नहीं बचा। घटना रात 12:15 के आसपास हुई।



