Bigg Boss 15: Afsana Khan ने निकाली Shamita Shetty पर अपनी भड़ास, बोलीं ‘मेरी तो जुत्ती के बराबर है

कुछ दिनों पहले मेकर्स ने लोकप्रिय पंजाबी सिंगर अफसाना खान (Afsana Khan) को सलमान खान (Salman Khan) के विवादित रिएलिटी शो ‘बिग बॉस 15’ (Bigg Boss 15) से बाहर कर दिया। अफसाना खान ने टास्क हारने के बाद चाकू से खुद को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की थी। इसके बाद शमिता शेट्टी से हुई लड़ाई के बाद अफसाना खान को पैनिक अटैक भी आया था। अफसाना खान ने रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए मीडिया के साथ अपनी स्टोरी शेयर की।

इसे भी पढ़े:छत्तीसगढ़ : प्रदेश के विभिन्न जिलों में 67 नवीन धान खरीदी केन्द्र खोलने की अनुमति, खाद्य विभाग ने जारी किया आदेश

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अफसाना खान ने कुछ चौंकाने वाले खुलासे किए। अफसाना ने निर्माताओं पर भी कुछ प्रतियोगियों का पक्ष लेने के लिए खूब सुनाया। सिंगर ने बताया कि सिम्बा नागपाल घर के अंदर कुछ नहीं करता है और फिर भी वह हर हफ्ते बच जाता है। अफसाना खान ने यह भी कहा कि उसने उमर रियाज को स्विमिंग पूल में धकेल दिया था लेकिन उसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई।शमिता शेट्टी के साथ हुई लड़ाई के बारे में बात करते हुए अफसाना खान ने कहा कि वह अभी भी परेशान है। अफसाना खान ने कहा कि यह बहुत ज्यादा हो गया था। सिंगर ने शमिता को ‘जुत्ती का जोड़ा’ बताया है।

इसे भी पढ़े:BIG BREAKING : छत्तीसगढ़वासियों को बड़ी राहत, प्रदेश में कम हुए petrol-diesel के दाम, शत-प्रतिशत क्षमता के साथ खुलेंगे स्कूल, जानिए भूपेश कैबिनेट के अहम फैसले

अफसाना ने कहा, ‘शमिता शेट्टी होगी अपने घर पर होगी, मेरी तो जुती के बराबर है। जो उंगलियों वो दिखाती है ना, 2 फ्रैक्चर हुई थी, मैं तो 4 चार फ्रैक्चर कर देती। वो डरती थी। शमिता आंटी तो सीधे बाहर होनी चाहिए। यही मेरा वोट और सपोर्ट है उसको की जल्दी से बहार आ जाए और अपना इलाज करवाये।’ अफसाना खान इन दिनों पंजाब के चंडीगढ़ में हैं और अपने अपकमिंग गाने को लेकर बिजी हैं।

https://twitter.com/ViralHomoSapien/status/1462435707973251076?t=lfcXGSUCVlwFTxoopPQvaA&s=19

Related Articles

Back to top button