Google Analytics —— Meta Pixel

बिहान योजना से जुड़कर दीदियों के सपनों को मिले पंख, मछली पालन से लाखों की आमदनी

Bihan Yojana: बिहान ग्रामीण क्षेत्रों में निवासरत महिलाओं और युवतियों को स्वयं सहायता समूह के रूप में गठित कर और उन्हें प्रेरित कर स्व रोजगार से जोड़े जाने की महत्वकांक्षी योजना है। आज छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान की महिलाएं समूह से जुड़कर सफलता की नयी कहानियां लिख रही है और अपने सपने को पंख दे कर नयी उड़ान के लिए तैयार है। तीनों स्तर की पंचायतों और बिहान टीम की सहायता से इन महिलाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें:- कर्रा नाला उपचार से सिंचित भूमि रकबे में हुई बढ़ोतरी, 60 से ज्यादा किसानों के खेतों में लहलहाने लगी फसल

विकासखंड बिल्हा के ग्राम पंचायत रहंगी में चांदनी महिला स्वयं सहायता समूह का गठन राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) के तहत किया गया। इस समूह में कुल 11 सदस्य है। इस योजना से जुड़कर समूह की महिलाओं को 2 लाख से ज्यादा की आमदनी हो चुकी है। इन दीदियों का परिवार व्यक्तिगत रूप से कृषि और गैर कृषि कार्य में संलग्न हैं। यह इनके परिवार की आय का एक प्रमुख स्त्रोत भी है। योजना से जुड़ने के बाद इन्हें अतिरिक्त आय का साधन मिल गया है। समाज में भी उनका मान अब बढ़ गया है। (Bihan Yojana)  

बिहान योजना के तहत समूह को मिलने वाले वित्तीय सहायता और लाभ ने इस समूह की दीदियों को अधिक प्रभावित किया और सभी दीदियों ने मिलकर एक स्वयं सहायता समूह का गठन करने और इसके माध्यम से मिलने वाले वित्तीय सहायता, लाभ लेकर आर्थिक रूप से अपने परिवार को मजबूत बनाने का निर्णय लिया। समूह की अध्यक्ष अंजली श्रीवास और सचिव मीना ध्रुव है। बिहान योजना से जुड़ने बाद समूह की सभी दीदियों को बिहान योजना के तहत 15 हजार रूपये मिले। इसके एक साल के बाद समूह को सामुदायिक निवेश कोष की राशि 60 हजार प्राप्त हुए। (Bihan Yojana)  

इस राशि का उपयोग करते हुए समूह की दो दीदियों ने अपने परिवार की आय बढ़ाने के उद्देश्य से किराना दुकान और बाड़ी विकास का कार्य प्रारंभ किया। समूह ने ग्राम में ही बने तालाब में सामूहिक रूप से मछली पालन करने की योजना बनाई और इस के लिए आवेदन दिया। इसके अलावा समूह की दीदियां ने अपने आय के साधन बढ़ाने के लिए विकासखंड परियोजना प्रबंधन इकाई की टीम की मदद से लोन के लिए आवेदन बैंक में प्रस्तुत किया। जिससे समूह को लोन के रूप में बैंक से 50 हजार रूपये की सहायता राशि प्राप्त हुई। इस राशि में से 17 हजार रूपये की राशि का उपयोग करते हुए समूह ने मछली पालन का कार्य प्रारंभ किया। (Bihan Yojana)  

समूह की दीदियों को मछली पालन का कार्य करते हुए तीन साल से अधिक हो चुका है दीदीयों को इस कार्य से अच्छी आमदनी भी प्राप्त हो रही है। इस कार्य से समूह को अब तक 2 लाख 9 हजार रू आय प्राप्त हुई है, जिससे सभी समूह की दीदियां काफी उत्साहित है।चांदनी महिला स्वयं सहायता समूह की सभी दीदियों ने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान योजना से जुड़कर गांव की अन्य महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनने के लिए प्रेरणा दे रही है। (Bihan Yojana)

Back to top button
error: Content is protected !!