Google Analytics —— Meta Pixel

राजकीय सम्मान के साथ हुआ विधायक मंडावी का अंतिम संस्कार, CM ने दिया कंधा

MLA Mandvi funeral: छत्तीसगढ़ विधानसभा के उपाध्यक्ष मनोज सिंह मंडावी को विकासखंड कांकेर अंतर्गत उनके गृह ग्राम नथिया-नवागांव में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। दुख के इस घड़ी में मुख्यमंत्री बघेल ने उनके गृह ग्राम पहुंचकर मंडावी के पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने इस दौरान विधानसभा उपाध्यक्ष मनोज सिंह मंडावी के शोक संतप्त परिवारजनों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।

यह भी पढ़ें:- नगरीय प्रशासन मंत्री शिवकुमार डहरिया ने मनोज मंडावी के निधन पर जताया दुख

मंडावी के अंतिम विदाई में विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत, खाद्य मंत्री अमरजीत भगत, उद्योग मंत्री कवासी लखमा, महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिला भेंड़िया, नगरीय प्रशासन एवं विकास और श्रम मंत्री शिव कुमार डहरिया, संसदीय सचिव शिशुपाल सोरी, वरिष्ठ विधायक और छत्तीसगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम, राज्य खाद्य आपूर्ति निगम के अध्यक्ष राम गोपाल अग्रवाल समेत जनप्रतिनिधि समेत क्षेत्रवासी बड़ी संख्या में शामिल हुए। (MLA Mandvi funeral)

 

मुख्यमंत्री बघेल विधानसभा उपाध्यक्ष मंडावी के आकस्मिक निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि वे वरिष्ठ आदिवासी नेता थे। मंडावी छात्र जीवन से ही राजनीति से जुड़े हुए थे। उन्होंने नवगठित छत्तीसगढ़ के गृह राज्यमंत्री और विधानसभा के उपाध्यक्ष समेत कई महत्वपूर्ण पदों को सुशोभित किया और प्रदेश की सेवा की। वे साल 1998 में अविभाजित मध्यप्रदेश विधानसभा और साल 2013, 2018 में छत्तीसगढ़ विधानसभा के सदस्य निर्वाचित हुए। मंडावी छत्तीसगढ़ आदिवासी विकास परिषद के अध्यक्ष भी रहे। (MLA Mandvi funeral)

मुख्यमंत्री ने कहा कि मनोज सिंह मंडावी आदिवासी समाज के बड़े नेता थे। वे आदिवासियों की समस्याओं को विधानसभा में प्रभावशाली ढंग से रखते थे। मंडावी आदिवासी समाज की उन्नति और अपने क्षेत्र के विकास के लिए सदैव प्रयासरत रहे। विधानसभा उपाध्यक्ष के रूप में उनकी कार्यशैली को पक्ष और विपक्ष के सभी लोग प्रशंसा करते थे। सरल, सौम्य और मृदुभाषी व्यवहार वाले मनोज सिंह मंडावी को कभी भुलाया नहीं जा सकेगा। प्रदेश के विकास में उनके योगदान को सदैव याद रखा जाएगा। उनका निधन क्षेत्र के साथ-साथ आदिवासी समाज और प्रदेश समेत हम सबके लिए अपूरणीय क्षति है। (MLA Mandvi funeral)

Back to top button
error: Content is protected !!