कर्रा नाला उपचार से सिंचित भूमि रकबे में हुई बढ़ोतरी, 60 से ज्यादा किसानों के खेतों में लहलहाने लगी फसल

Kisano Ko Fayda: शासन की महत्वाकांक्षी योजना नरवा, गरवा, घुरवा और बाड़ी योजनांतर्गत नरवा विकास के जरिए राज्य में भू-जल संरक्षण और संवर्धन सुनिश्चित करने समेत नदी-नालों को पुनर्जीवित किया जा रहा है। इस दिशा में नरवा विकास योजना बहुपयोगी योजना साबित हो रही है। नरवा और जल स्त्रोतों को उपचारित करने, भूमिगत जल स्तर सुधार और मृदा क्षरण रोकने में यह योजना महती भूमिका निभा रही है। सिंचाई क्षेत्र में बढ़ोतरी से किसानों को खेती किसानी में अच्छा लाभ भी मिलने लगा है। (Kisano Ko Fayda)

यह भी पढ़ें:- नगरीय प्रशासन मंत्री शिवकुमार डहरिया ने मनोज मंडावी के निधन पर जताया दुख

कोरिया जिले के विकासखंड बैकुंठपुर के ग्राम पंचायत उमझर और रटगा में कर्रा नाला बहता है, उमझर के आश्रित ग्राम तिलवनड़ांड के हडही नाला से शुरू होकर यह रटगा होते हुए कुल 9.39 किलोमीटर बहते हुए ग्राम अमरपुर के धनुहर नाला में मिल जाता है। खेती-किसानी के लिए आस-पास के किसान कर्रा नाला पर आश्रित हैं। नरवा विकास योजना से वर्ष 2020-21 में कुल 22.45 लाख रुपए की स्वीकृति पर 650 हेक्टेयर क्षेत्र में नरवा का उपचार किया गया। उपचार से सिंचित भूमि के रकबे में 35.5 फीसदी बढ़ोतरी हुई है। वहीं भूजल स्तर में औसत 1 से 1.5  मीटर बढ़ोतरी दर्ज की गई। कर्रा नाला विकास के तहत कुल 193 संरचनाओं का निर्माण किया गया है, जिसमें 15 अर्थन गलीप्लग, 25 ब्रशवुड चेक डेम, 30 एलबीसीडी, 100 कंटूरट्रेंच, 18 फार्म बन्डिंग और 05 फार्म पोंड निर्मित किए गए हैं। (Kisano Ko Fayda)

62 किसानों के खेतों में लहलहाने लगी फसल

नरवा पुनर्जीवन के लिए किए गए योजनाबद्ध कार्यों ने क्षेत्र के 62 किसानों की खुशहाली और समृद्धि का रास्ता खोल दिया है। विभिन्न संरचनाओं के बन जाने से जल स्तर बढ़ा और सिंचाई के रकबे में बढ़ोतरी हुई है, जिससे धान के साथ सब्जी उत्पादन, उड़द, मुंगफली, गेहूं का पैदावार होने से किसानों के वार्षिक आय में बढ़ोतरी हुई है। ग्राम रटगा के किसान रामरूप बताते हैं कि उनके पास 12 एकड़ कृषि भूमि है, पहले क्षेत्र में खेती के लिए पानी की बहुत समस्या होती थी, नरवा उपचार से सिंचाई के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी मिल रहा है और अब वह धान के साथ सब्जी भी लगा रहे हैं। इसी ग्राम के ही बुधनीबाई ने बताया कि 2 एकड़ में मैंने मक्के की खेती की है, साथ में अतिरिक्त आय के लिए कुछ सब्जियां भी लगाई है। (Kisano Ko Fayda)

Related Articles

Back to top button