छत्तीसगढ़ में हिड़मा के बाद मोडियामी वेल्ला ढेर, बीजापुर मुठभेड़ में अब तक 17 नक्सलियों के शव बरामद

Bijapur Naxalite Encounter: छत्तीसगढ़ के बीजापुर-दंतेवाड़ा बॉर्डर पर नक्सलियों के साथ हुए मुठभेड़ में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है। बुधवार शाम तक सर्चिंग के दौरान 17 नक्सलियों के शव बरामद किए गए हैं। इसमें 8 लाख रुपए इनामी PLGA कमांडर मोडियामी वेल्ला भी शामिल है। इस मुठभेड़ में बीजापुर DRG के 3 जवान शहीद हो गए। जबकि 2 जवान घायल हुए हैं। शहीद जवानों में प्रधान आरक्षक मोनू, आरक्षक दुकारू गोंडे और जवान रमेश सोड़ी शामिल हैं। शहीदों को अंतिम सलामी आज (4 दिसंबर 2025) को सुबह 11 बजे बीजापुर-गंगालूर मार्ग स्थित पुलिस लाइन शहीद वाटिका परिसर में दी जाएगी।
यह भी पढ़ें:- महतारी वंदन योजना में बड़ी लापरवाही उजागर, मृत महिला के नाम पर जारी होती रही राशि, तीन लोगों को नोटिस
बता दें कि दो अलग-अलग क्षेत्रों में मुठभेड़ हुई थी, जहां अभी भी सर्च ऑपरेशन जारी है। ऐसे में मारे गए नक्सलियों की संख्या 20 तक पहुंचने की संभावना जताई जा रही है। सुरक्षाबलों को कई जगहों पर खून के निशान और घसीटने के सबूत मिले हैं, जिससे आशंका है कि कुछ नक्सली अपने साथियों के शव को साथ ले गए होंगे। इस बीच मुठभेड़ में एक और जवान के घायल होने की खबर सामने आई है, जिसे चिकित्सा सहायता के लिए बेस कैंप लाया गया है। दरअसल, SP जितेंद्र यादव के मुताबिक DRG, STF, कोबरा और CRPF की संयुक्त टीम बुधवार सुबह 9 बजे वेस्ट बस्तर डिविजन में सर्चिंग पर निकली थी। इसी दौरान नक्सलियों ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी। जवानों ने तुरंत मोर्चा संभाला और जवाबी कार्रवाई में कई नक्सली ढेर हो गए। मौके से SLR राइफल, 303 राइफल और गोला-बारूद बरामद किया गया है। (Bijapur Naxalite Encounter)
कौन था मोडियामी वेल्ला ?



