लगातार मुख्यधारा में लौट रहे नक्सली, बीजापुर में 33 नक्सलियों ने एक साथ किया सरेंडर

Bijapur Naxalite Surrender: छत्तीसगढ़ में नक्सली लगातार हिंसा का रास्ता छोड़कर मुख्यधारा में लौट रहे हैं। इस बीच बीजापुर में इनामी समेत 33 नक्सलियों ने एक साथ सरेंडर किया है, जिसमें से 3 नक्सलियों पर 5 लाख का इनाम घोषित था। सरेंडर नक्सलियों में PLGA बटालियन नंबर-1, कंपनी नंबर- 1 और जनताना अध्यक्ष शामिल हैं, जो कई बड़ी नक्सल वारदातों में शामिल रहे हैं। सरेंडर करने वालों ने हार्डकोर नक्सलियों पर दबाव और प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है।बता दें कि सभी को 25-25 हजार की प्रोत्साहन राशि दी गई है।  

यह भी पढ़ें:- देश में भीषण गर्मी से हाल-बेहाल, इस राज्य में हीटवेव से 3 दिन में 19 लोगों की मौत

इन सभी नक्सलियों ने छत्तीसगढ़ सरकार की पुनर्वास और आत्मसर्पण नीति से प्रभावित होकर सरेंडर किया है। सभी आत्मसमर्पित नक्सली संगठन में कार्यों की उपेक्षा, भेदभाव पूर्ण व्यवहार, प्रताड़ना, खोखली विचारधारा और आदिवासियों पर किए जा रहे अत्याचार से त्रस्त थे। इसलिए प्रदेश सरकार की आत्मसमर्पण नीतियों से वे प्रभावित हुए और भारत के संविधान पर विश्वास रखते हुए पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया। बता दें कि जिले में इस साल 189 नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया है। जबकि 109 नक्सलियों ने सरेंडर किया है। गृहमंत्री विजय शर्मा ने नक्सलियों से अपील की है कि वे मुख्यधारा में लौट आएं। (Bijapur Naxalite Surrender)

इन नक्सलियों ने किया सरेंडर

  1. राजू हेमला उर्फ ठाकुर, उम्र- 35 साल, इनाम- 2 लाख (PLGA बटालियन नंबर-1 सदस्य)
  2. सामो कर्मा उर्फ रनिता, उम्र- 24 साल, इनाम- 2 लाख (कंपनी नंबर- 5 पार्टी सदस्य)
  3. सुदरु पुनेम उर्फ हिरोली सुदरु, उम्र- 30 साल, इनाम- 1 लाख (पुसनार RPC जनताना सरकार अध्यक्ष)
  4. सुखराम माड़वी, उम्र- 25 साल, (जनताना सरकार सदस्य और मिलिशिया प्लाटून कमांडर)
  5. सुरेश कुंजाम, उम्र- 23 साल, (भूमकाल मिलिशिया कमांडर)
  6. आयतु पुनेम उर्फ डोगुम, उम्र- 30 साल, (पुसनार RPC मिलिशिया प्लाटून-सी सेक्शन डिप्टी कमांडर)
  7. रमेश पुनेम उर्फ पोजा, उम्र- 29 साल, (हिरोली भूमकाल मिलिशिया-सी सेक्शन डिप्टी कमांडर)
  8. पायकु मड़काम, उम्र- 30 साल, (डुमरी पालनार RPC मिलिशिया प्लाटून बी-सेक्शन कमांडर)
  9. आयतु कुंजाम, उम्र- 22 साल, (डुमरी पालनार आरपीसी मिलिशिया प्लाटून-ए सेक्शन कमांडर)
  10. मंगल पुनेम उर्फ करका, उम्र- 41 साल (हिरोली भूमकाल मिलिशिया कमांडर)
  11. मासा सोढ़ी, उम्र- 18 साल (करका भूमकाल मिलिशिया-बी सेक्शन कमांडर)
  12. रेनू पुनेम, उम्र- 21 साल (हिरोली GRD कमांडर) (Bijapur Naxalite Surrender)
  13. राजू तामो उर्फ पांडू, उम्र- 35 साल (डुमरी पालनार RPC जनतान सरकार सदस्य,आर्थिक शाखा अध्यक्ष)
  14. अर्जुन कर्मा उर्फ पिडिदेड, उम्र- 48 साल (डुमरी पालनार RPC जनताना सरकार उपाध्यक्ष)
  15. हुर्रा कर्मा उर्फ बोटी, उम्र- 39 साल (डुमरी पालनार RPC डीएकेएमएस सदस्य)
  16. सुखराम कर्मा उर्फ मासा, उम्र- 39 साल (डुमरी पालनार RPC सदस्य, डॉक्टर शाखा सदस्य)
  17. संजय तामो उर्फ खुटा, उम्र- 32 साल (डुमरी पालनार RPC सीएनएम सदस्य)
  18. छोटू पुनेम उर्फ बड़गा, उम्र- 23 साल (पुसनार RPC जनताना सरकार सदस्य, न्याया शाखा सदस्य)
  19. पोदिया पुनेम उर्फ कुकल, उम्र- 39 साल (पुसनार RPC डीएकेएमएस कमेटी सदस्य)
  20. मंगडू मड़कम उर्फ मोंगडु, उम्र- 55 साल (डुमरी पालनार RPC जनताना सरकार सदस्य)
  21. जटिया मड़कम, उम्र- 30 साल (करका भूमकाल मिलिशिय सदस्य)
  22. बुधराम ताती, उम्र- 27 साल (डुमरी पालनार आरसीसी डीएकेएमएस सदस्य)
  23. मासा मड़कम, उम्र- 27 साल (डुमरी पालनार आरपीसी सीएनएम सदस्य)
  24. राजू मड़कम, उम्र- 23 साल (करका भूमकाल मिलिशिया सदस्य)
  25. भीमा मड़कम, उम्र- 31 साल (करका भूमकाल मिलिशिया सदस्य)
  26. भीमा मड़कम, उम्र- 35 साल (करका भूमकाल मिलिशिया सदस्य)
  27. देवा माड़वी उर्फ बोमड़ा, उम्र- 26 साल (करका भूमकाल मिलिशिया सदस्य)
  28. कुमार सोढ़ी, उम्र- 36 साल (करका भूमकाल मिशिया सदस्य)
  29. जोगा मड़कम, उम्र- 18 साल (करका भूमकाल मिलिशिया सदस्य)
  30. हिड़मा मड़कम, उम्र- 26 साल (करका भूमकाल मिलिशिया सदस्य)
  31. सोना मड़कम, उम्र- 20 साल (करका भूमकाल मिलिशिया सदस्य)
  32. शंकर मड़कम, उम्र- 30 साल (डुमरी पालनार आरपीसी सीएनएम सदस्य)
  33. बुदरी कारम उर्फ बैयमे, उम्र- 33 साल (पुसनार आरपीसी मिलिशिया प्लाटून सदस्य) (Bijapur Naxalite Surrender)

Related Articles

Back to top button