नक्सल प्रभावित बीजापुर के 31 युवाओं ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से की मुलाकात, पढ़ें पूरी खबर

Bijapur Students Meet Shah: नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले के पालनार कैंप के आस-पास के 5 गांव के 31 युवाओं ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से नवा रायपुर में मुलाकात की। इनमें से कई युवा पहली बार बीजापुर से निकलकर राजधानी रायपुर आए हैं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय, डिप्टी CM अरुण साव और विजय शर्मा समेत वन मंत्री केदार कश्यप उपस्थित थे। केंद्रीय गृहमंत्री शाह ने इन युवाओं से हाल-चाल पूछा और उन्हें उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।
यह भी पढ़ें:- केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने छत्तीसगढ़ के सभी 33 जिलों में ‘पैक्स’ का किया शुभारंभ, पढ़ें पूरी खबर
इन बच्चों ने राजधानी रायपुर के भ्रमण के दौरान पुरखौती मुक्तागन, महानदी भवन मंत्रालय, मीवान स्टील प्लांट, मैग्नेटो मॉल, अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, पुरखौती मुक्तांगन, रेलवे स्टेशन और मैग्नेटो माल का भ्रमण किए। 23 अगस्त की रात से यह युवा रायपुर पहुंचे हैं। युवा कल गंगरेल बांध घूमते हुए वापस बीजापुर लौट जाएंगे। गौरतलब है कि पालनार सुरक्षा कैंप के आस-पास के इन बच्चों के गांवों में नियद नेल्लानार योजना के तहत सड़क, बिजली पानी राशन, स्कूल, अस्पताल, आंगनबाड़ी समेत सभी प्रकार की बुनियादी सुविधाएं पहुंचाई जा रही हैं। साथ ही केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ सभी पात्र हितग्राहियों को दिलाया जा रहा है। (Bijapur Students Meet Shah)
33 गांवों में नियद नेल्लानार योजना संचालित
इस योजना के अंतर्गत सुरक्षा कैंप के पांच किलोमीटर की परीधि के गांवों में नियद नेल्लानार योजना संचालित की जा रही है। बीजापुर जिले के सुरक्षा कैम्पों के पास के 33 गांवों में नियद नेल्लानार योजना संचालित की जा रही है। बीजापुर जिला प्रशासन की पहल पर पालनार कैंप के पास के इन गांवों के बच्चों को राजधानी रायपुर में औद्योगिक विकास सहित रोजगार के क्षेत्र में नए नए अवसर और विकास की सभी गतिविधियों से परिचित कराया गया है। इससे इन युवाओं में नए उत्साह का संचार दिख रहा है। ये युवा अब रोजगार मूलक गतिविधियों से जुड़कर अपना नया और सुंदर भविष्य बनाना चाहते हैं। (Bijapur Students Meet Shah)



