Google Analytics —— Meta Pixel

मां ने अपने ही कलेजे के टुकड़े को किया अगवा, जानिए क्या है पूरा मामला

Bilaspur Child Kidnapping: बिलासपुर में एक ऐसी घटना सामने आई है, जहां एक मां, एक मासूम और एक ऐसा सच जिस पर किसी ने शक तक नहीं किया। दरअसल, मोपका के प्रॉपर्टी डीलर आकाश सोनी के 5 साल के बेटे का अपहरण उसकी अपनी ही मां ने किया। पुलिस जांच में जब सच्चाई सामने आई तो हर कोई दंग रह गया। आकाश सोनी प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करते हैं। पत्नी रोशनी सोनी से विवाद के चलते दोनों अलग-अलग रह रहे थे। बच्चा पिता के पास था और उसकी देखभाल के लिए घर में केयर टेकर रखी गई थी।

यह भी पढ़ें:- फिर हाईकोर्ट पहुंचा मंत्रिमंडल विस्तार का मामला, सोमवार को होगी कांग्रेस की याचिका पर सुनवाई

इस बीच अचानक एक महिला घर पहुंची। उसने प्यास लगने का बहाना किया और केयर टेकर से पानी मांगा। जैसे ही केयर टेकर किचन की ओर गई, महिला मौके का फायदा उठाकर मासूम को गोद में लेकर फरार हो गई। बच्चे के अचानक गायब होते ही घर में हड़कंप मच गया। पुलिस ने अपहरण का केस दर्ज कर जांच शुरू की। CCTV फुटेज खंगाले गए, लोगों से पूछताछ हुई और पुलिस की शक की सुई बच्चे की मां पर टिक गई। (Bilaspur Child Kidnapping)

पुलिस की दबिश और खुला राज

अगले ही दिन पुलिस को खबर मिली कि महिला ने बच्चे को मंगला इलाके में छिपाकर रखा है। पुलिस टीम ने दबिश दी और मासूम को सकुशल बरामद कर पिता को सौंप दिया। फिलहाल बच्चे को कोर्ट के सामने पेश कर उसका बयान दर्ज कराया जाएगा। इसके बाद इस पूरे अपहरण कांड की असली तस्वीर साफ होगी। पुलिस ने आरोपी मां को गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन मां के इस कदम ने समाज को सवालों के कटघरे में खड़ा कर दिया है। आखिर किस हालात ने एक मां को मजबूर कर दिया कि वह अपने ही बेटे को छिपाने पर उतर आई ? सरकंडा TI निलेश पांडेय ने कहा कि अदालत में बच्चे का बयान दर्ज होने के बाद पूरी सच्चाई सामने आएगी। (Bilaspur Child Kidnapping)

Back to top button
error: Content is protected !!