लोकसभा चुनाव के लिए आज केंद्रीय कार्यालय का उद्घाटन करेंगे CM साय, पढ़ें पूरी खबर

BJP Central Office: BJP ने लोकसभा चुनाव को लेकर कमर कस ली है। इस बीच रायपुर लोकसभा में भाजपा के केंद्रीय कार्यालय का उद्घाटन होने जा रहा है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय दोपहर 12 बजे केंद्रीय कार्यालय का उद्घाटन करेंगे। इसके साथ ही भाजपा एक बार फिर मोदी सरकार की उपलब्धियों को लेकर जनता के बीच पहुंचेगी। भाजपा लोकसभा चुनाव में स्थानीय सरकार के काम-काज के साथ केंद्र की मोदी सरकार के कामों को जनता के बीच जाकर गिनाएगी। प्रधानमंत्री आवास योजना, धारा 370 खत्म करना, राम मंदिर निर्माण, काेराेना काल में दवाएं, राशन पहुंचाना जैसे मुद्दे बीजेपी शामिल करेगी। PM नरेंद्र मोदी के सबका साथ , सबका विकास, सबका विश्वास के मूल मंत्र के साथ काम किया।

यह भी पढ़ें:- RSS और BJP जहर की तरह: कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे

रायपुर लोकसभा के प्रभारी संदीप शर्मा ने बताया कि हमारा लक्ष्य पिछले चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों को मिले वोट से ज्यादा वोट दिलाना है। अबकी बार 400 पार का लक्ष्य भाजपा के हर कार्यकर्ता का लक्ष्य है। रायपुर लोकसभा के कार्यकर्ताओं में आपसी तालमेल और मेल मिलाप जरूरी है। इसी को ध्यान में रखकर प्रत्याशी की घोषणा के पहले लोकसभा चुनाव केंद्रीय कार्यालय का उद्घाटन किया जा रहा है। हमारा उद्देश्य एकदम स्पष्ट है। प्रत्याशी कोई भी हो हमारा प्रत्याशी व्यक्ति नहीं, बल्कि कमल का निशान है और हमें कमल के प्रत्याशियों को भरी मतों से जीत दिलाना है। (BJP Central Office)

सभी 11 लोकसभा सीटों पर जीत का लक्ष्य

जिला भाजपा अध्यक्ष जयंती पटेल ने कहा कि हम सभी कार्यकर्ता लोकसभा चुनाव के लिए तैयार है। हर कार्यकर्ता उत्साह से ओतप्रोत हैं। भाजपा का कार्यकर्ता अपने लक्ष्य के प्रति जागरूक है और नतीजे भाजपा के पक्ष में लाने को आतुर है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय कार्यालय का उद्घाटन करेंगे, जिसमें छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, लोकसभा सांसद सुनील सोनी, विधायक पश्चिम राजेश मूणत, उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा और ग्रामीण विधायक मोतीलाल साहू समेत भाजपा के प्रदेश और जिला पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे। बता दें कि BJP ने इस बार छत्तीसगढ़ के सभी 11 सीटों पर जीत दर्ज करने का लक्ष्य रखा है। इसी हिसाब से तैयारी की जा रही है। (BJP Central Office)

Related Articles

Back to top button