
Kharge in Odisha: कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने ओडिशा के भुवनेश्वर में कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (RSS) और भाजपा जहर की तरह हैं। इनसे हमेशा दूर रहें। खड़गे ने कहा कि 2024 लोकसभा चुनाव लोकतंत्र को बचाने का आखिरी मौका होगा। अगर इस चुनाव में भाजपा जीती तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस देश में दोबारा चुनाव नहीं होने देंगे। वे एक तानाशाह की तरह इस पर रोक लगाएंगे। खड़गे ने कहा कि ओडिशा को जगन्नाथ जी का पुण्य क्षेत्र माना जाता है। पंडित जवाहरलाल नेहरू ने जीवन का आखिरी कांग्रेस अधिवेशन 1964 में यहीं किया था। पंडित नेहरू और बीजू पटनायक काफी अच्छे दोस्त थे। वह नेहरू जी की विचारधारा को मानते थे, लेकिन आज के पटनायक BJP की विचारधारा को मानते हैं।
यह भी पढ़ें:- संसद में आज होगी सर्वदलीय बैठक, कल से बजट सत्र होगा शुरू
खड़गे ने कहा कि कांग्रेस ने ओडिशा को पारादीप बंदरगाह, राउरकेला स्टील प्लांट, चिल्का नेवल अकादमी, मंचेश्वर रेल कोच फैक्ट्री, HAL, आर्डिनेंस फैक्ट्री, AIIMS और कई बड़े शिक्षा संस्थान दिए, लेकिन पटनायक जी BJP के साथ मिलकर यहां की नैसर्गिक संपत्ति को लुटाने की इजाजत दे रहे हैं। ओडिशा में 29% ST और 16% SC हैं। इसके बावजूद भी इन लोगों को पटनायक सरकार में कोई बड़ा काम नहीं मिला। इसलिए आप हिम्मत कीजिए और एक होकर अपने हक के लिए लड़िए। ये आखिरी चुनाव है। अगर मोदी फिर से आ गए, तो चुनाव नहीं होने देंगे। देश में तानाशाही आ जाएगी। मोदी सरकार लोगों को डरा-धमकाकर अपनी तरफ कर रही है। संविधान की रक्षा की जिम्मेदारी अब आपके ऊपर है। (Kharge in Odisha)
कांग्रेस अध्यक्ष श्री @kharge ने आज ओडिशा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।
हमें पूरी ऊर्जा के साथ जनता के हक की लड़ाई लड़नी है और कांग्रेस की सरकार बनानी है। pic.twitter.com/k7v575J0Ip
— Congress (@INCIndia) January 29, 2024
कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि आज देश की सरकारी संस्थाओं में करीब 30 लाख पद खाली हैं, लेकिन PM मोदी इसमें भर्तियां नहीं कर रहे, क्योंकि वह जानते हैं कि इसमें SC-CT, OBC वर्ग के लोगों को भी नौकरियां मिलेंगी। आज भी मणिपुर में लोग मारे जा रहे हैं, महिलाओं का रेप हो रहा है, सैकड़ों घर जल गए हैं। आखिर कहां हैं मोदी जी? हमें पूरी ऊर्जा के साथ जनता के हक की लड़ाई लड़नी है और कांग्रेस की सरकार बनानी है। ओडिशा में BJP जो चाहती हैं, BJD वही करती है। दोनों की PARTNERSHIP की सरकार है। BJD ने मोदी सरकार की मिलीभगत से सबसे ज्यादा नुकसान ओडिशा के आदिवासियों का किया है। दलितों और कमजोर तबकों का नुकसान किया है। (Kharge in Odisha)
आज देश की सरकारी संस्थाओं में करीब 30 लाख पद खाली हैं।
लेकिन PM मोदी इसमें भर्तियां नहीं कर रहे..
क्योंकि वह जानते हैं कि इसमें SC-CT, OBC वर्ग के लोगों को भी नौकरियां मिलेंगी।
: कांग्रेस अध्यक्ष श्री @kharge
📍 ओडिशा pic.twitter.com/v8AOQjYeLG
— Congress (@INCIndia) January 29, 2024
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे ने कहा कि नवीन पटनायक और दिल्ली में मोदी सरकार दोनों मिल कर आदिवासियों के जल, जंगल और जमीन लूट रहे हैं, जिसके बीच ओडिशा के किसान, मज़दूर, आदिवासी, दलित और गरीब लोग तबाह हो रहे हैं। ओडिशा में 45 लाख से ज्यादा नौजवान बेरोजगार हैं। 2 लाख 36 हजार पद विभिन्न सरकारी विभागों में खाली पड़े हैं। 2005-06 से जब BJD-BJP सरकार बनी तो वादा किया था कि हर ब्लाक में वो 35% सिंचाई सुविधाएं 2011-12 तक देंगे। 20 साल से वादा अधूरा है। BJD सरकार का वायदा था कि राज्य में सभी 314 ब्लॉकों में कोल्ड स्टोरेज सुविधाएं मिलेंगी, लेकिन 20 साल बाद भी वो वायदा अधूरा है। (Kharge in Odisha)
ये आखिरी चुनाव है। अगर मोदी जी फिर से आ गए, तो चुनाव नहीं होने देंगे। देश में तानाशाही आ जाएगी।
मोदी सरकार लोगों को डरा-धमकाकर अपनी तरफ कर रही है।
संविधान की रक्षा की जिम्मेदारी अब आपके ऊपर है।
: कांग्रेस अध्यक्ष श्री @kharge
📍 ओडिशा pic.twitter.com/YwCVzx1eGy
— Congress (@INCIndia) January 29, 2024
उन्होंने कहा कि आज ओडिशा को एक ऐसा व्यक्ति चला रहा है, जिसका ओडिशा से कोई लेना-देना नहीं हैं। सारे BJD के MP, MLA एक अफसर के आगे नतमस्तक हैं। ये ओडिशा के लोगों के स्वाभिमान को गहरा धक्का है। पिछले दो दशकों में राज्य में खनन घोटाला और 20 हजार करोड़ रुपये का चिटफंड जैसे बड़े घोटाले हुए, जिसमें BJD BJP के नेता शामिल थे। इनको दबा दिया गया। जल्द चुनाव होने वाले है, तो हमें राज्य और केंद्र दोनों जगह ऐसी सरकार चुननी है, जो लोगों को अधिकार दे, न्याय की रक्षा करें, ना की उनके अधिकार छीने। ये सिर्फ कांग्रेस पार्टी ही कर सकती है। वहीं नीतीश कुमार के NDA के साथ सरकार बनाने को लेकर कहा कि इससे INDIA गठबंधन को कोई फर्क नहीं पड़ेगा। (Kharge in Odisha)
ओडिशा को जगन्नाथ जी का पुण्य क्षेत्र माना जाता है।
पंडित जवाहरलाल नेहरू जी ने जीवन का आखिरी कांग्रेस अधिवेशन सन् 1964 में यहीं किया था।
पंडित नेहरू जी और बीजू पटनायक जी काफी अच्छे दोस्त थे। वह नेहरू जी की विचारधारा को मानते थे।
लेकिन आज के पटनायक, BJP की विचारधारा को मानते… pic.twitter.com/nhOykM1fwo
— Congress (@INCIndia) January 29, 2024