बीजेपी नेता केदार गुप्ता ने कांग्रेस को घेरा, कहा – आदिवासियों से नहीं है प्रेम
नक्सलवाद और पिछड़े इलाकों के विकास में कांग्रेस की असफलता को रेखांकित किया

रायपुर। नक्सलवाद और आदिवासी विकास को लेकर बीजेपी नेता केदार गुप्ता ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि डॉ. रमन सिंह की सरकार में खोले गए पोटेकबिन स्कूलों के चलते आदिवासी बच्चे पहली बार इंजीनियर और डॉक्टर बने। वर्तमान विष्णु देव साय सरकार भी आदिवासी क्षेत्रों के विकास के लिए कई बड़ी योजनाएं चला रही है।
यह भी पढ़े :- पीएम मोदी ने शुरू की 35,440 करोड़ की आत्मनिर्भर कृषि योजनाएं, किसानों को मिलेगा बड़ा लाभ
केदार गुप्ता ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने हमेशा नक्सलवाद का समर्थन किया और सत्ता पाने के लिए नक्सलियों के माध्यम से हत्याएं करवाई जाती थीं। उन्होंने कहा, “कांग्रेस सिर्फ सत्ता की राजनीति करती है और षड्यंत्र कर सत्ता प्राप्त करना उसका स्वभाव है। भाजपा आदिवासियों से सच्चा प्रेम करती है और उनके कल्याण के लिए काम करती है।”
आदिवासी नेतृत्व पर BJP का जोर
केदार गुप्ता ने कहा कि भाजपा ने आदिवासी मुख्यमंत्री दिया और आज राष्ट्रपति से लेकर मुख्यमंत्री तक आदिवासी नेतृत्व भाजपा में मौजूद है। जबकि कांग्रेस में आदिवासी नेताओं को प्रताड़ित किया जाता है और उन्हें आगे बढ़ने नहीं दिया जाता।
कांग्रेस पर तंज
बीजेपी नेता ने मध्यप्रदेश के नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बयान पर भी प्रतिक्रिया दी, जिसमें उन्होंने मुख्यमंत्री को प्रधानमंत्री का सहायक बताया था। केदार गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी वरिष्ठ नेता हैं और उनके मार्गदर्शन में पूरे देश में कार्य हो रहा है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा, “इनमें कांग्रेस का कल्चर दिखाई देता है, ये चमचे हैं, इसलिए इन्हें हर जगह चम्मच ही दिखाई देता है। जनता ने इन्हें बाहर धकेल दिया है, इसलिए ये नेता प्रतिपक्ष बने हैं।”



