Google Analytics —— Meta Pixel

पीएम मोदी ने शुरू की 35,440 करोड़ की आत्मनिर्भर कृषि योजनाएं, किसानों को मिलेगा बड़ा लाभ

प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना और दलहन आत्मनिर्भरता मिशन का शुभारंभ

PM Narendra Modi : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज शनिवार को कृषि क्षेत्र में 35,440 करोड़ रुपये के परिव्यय वाली दो महत्वपूर्ण योजनाओं का शुभारंभ किया। ये हैं – प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना और दलहन आत्मनिर्भरता मिशन। यह कार्यक्रम लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती पर भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान, नई दिल्ली में आयोजित किया गया।

यह भी पढ़े :- सुशासन की नई पहल: अब छात्रवृत्ति मिलेगी तय समय-सीमा में

पीएम धन-धान्य कृषि योजना की मुख्य विशेषताएं

  • कुल निवेश: 24,000 करोड़ रुपये
  • उद्देश्य: कृषि उत्पादकता में वृद्धि, फसल विविधीकरण, टिकाऊ कृषि पद्धतियों को अपनाना
  • पंचायत और ब्लॉक स्तर पर कटाई के बाद भंडारण क्षमता में वृद्धि
  • सिंचाई सुविधाओं में सुधार
  • चयनित 100 जिलों में दीर्घकालिक और अल्पकालिक ऋण की उपलब्धता सुगम बनाना

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि यह योजना कृषि क्षेत्र में सुधार और किसानों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में ऐतिहासिक कदम है। उन्होंने बताया कि 36 योजनाओं को एक साथ जोड़कर, किसानों और महिलाओं को व्यापक लाभ पहुँचाया जाएगा।

कृषि सुधार पर प्रधानमंत्री का संदेश

पीएम मोदी ने कहा कि पहले की सरकारों ने कृषि और किसानों की अनदेखी की। इसके चलते देश की कृषि व्यवस्था कमजोर हुई। 2014 के बाद से लागू सुधारों के कारण कृषि क्षेत्र को मजबूत बनाया गया। उन्होंने कहा कि पिछले 11 वर्षों में 10,000 से अधिक किसान उत्पादक संघ (FPOs) बनाए गए, जो किसानों की आर्थिक स्थिति सुधारने में मदद कर रहे हैं।

प्रधानमंत्री (PM Narendra Modi) ने आकांक्षी ज़िले योजना का भी जिक्र किया। उन्होंने बताया कि पिछड़े 100 से अधिक जिलों में सड़क, बिजली, टीकाकरण जैसी बुनियादी सुविधाओं को विकसित किया गया है।

दलहन आत्मनिर्भरता मिशन

दूसरी योजना दलहन आत्मनिर्भरता मिशन किसानों को तिलहन और दलहन उत्पादन में आत्मनिर्भर बनाने पर केंद्रित है। इसका लक्ष्य देश में दलहन की पैदावार बढ़ाना और किसानों की आमदनी में सुधार करना है।

प्रधानमंत्री (PM Narendra Modi) ने कहा कि यह योजनाएँ कृषि को भारत की विकास यात्रा का हिस्सा बनाए रखने और किसानों को सशक्त बनाने का कार्य करेंगी।

Back to top button
error: Content is protected !!