Google Analytics —— Meta Pixel

कोरिया में BJP नेता हत्याकांड, तनाव के बीच प्रशासन ने लगाई धारा 163

कोरिया। जिले के सोनहत तहसील अंतर्गत ग्राम कटगोड़ी में भाजपा नेता भरत सिंह गहरवार उर्फ लल्ला सिंह को जिंदा जलाकर हत्या किए जाने के मामले के बाद इलाके में तनाव बढ़ गया है। शांति व्यवस्था बिगड़ने की आशंका को देखते हुए जिला प्रशासन ने महलपारा बैकुंठपुर, नौगई और कटगोड़ी स्थित क्रेशर प्लांट क्षेत्र में बीएनएसएस की धारा 163 लागू कर दी है।

कलेक्टर रोक्तिमा यादव द्वारा जारी आदेश के अनुसार चिन्हित क्षेत्रों के 300 मीटर दायरे में हथियार, विस्फोटक सामग्री लेकर चलने, जुलूस निकालने, धरना-प्रदर्शन, आमसभा और किसी भी सार्वजनिक आयोजन पर प्रतिबंध रहेगा। इसके अलावा भड़काऊ नारेबाजी, आपत्तिजनक पोस्टर और पंपलेट वितरण पर भी रोक लगा दी गई है।

जानकारी के मुताबिक मंगलवार को पुराने विवाद के बाद रात करीब 10:30 बजे भरत सिंह उर्फ लल्ला सिंह अपने साथियों योगेन्द्र सिंह, विरेन्द्र सिंह, मयंक सिंह और नागेन्द्र Singh के साथ ग्राम कटगोड़ी में मनोज त्रिपाठी के घर पहुंचे थे। इसी दौरान विवाद बढ़ा और आरोप है कि मनोज त्रिपाठी, निशांत त्रिपाठी समेत अन्य लोगों ने फॉर्च्यूनर वाहन पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी, जिससे भरत सिंह की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना में गंभीर रूप से झुलसे नागेन्द्र सिंह और विरेन्द्र सिंह ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इस तरह आगजनी कांड में अब तक 3 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि दो अन्य घायलों का इलाज जारी है।

घटना के बाद मृतक भाजपा नेता के परिजनों और समर्थकों में भारी आक्रोश है। पीड़ित परिवार ने आरोपियों के खिलाफ फांसी की सजा और बुलडोजर कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल इलाके में भारी पुलिस बल तैनात है और प्रशासन लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

कलेक्टर का आदेश

कलेक्टर का आदेश
कलेक्टर का आदेश

यह भी पढ़े :- कोरिया हत्याकांड पर सियासत तेज, बैज बोले- सरकार के संरक्षण में चल रहा माफिया राज, मंत्री कश्यप का पलटवार

Back to top button
error: Content is protected !!