Google Analytics —— Meta Pixel

भाजपा सांसद दिनेश शर्मा ने किया निशिकांत का समर्थन !, कहा- राष्ट्रपति को कोई भी चुनौती नहीं दे सकता

BJP MP Dinesh Sharma: भाजपा सांसद निशिकांत दुबे के सुप्रीम कोर्ट को लेकर दिए गए बयान पर सांसद दिनेश शर्मा ने कहा कि जब बाबा साहब अंबेडकर ने संविधान बनाया था, तो उसमें उन्होंने विधायिका और न्यायपालिका के अधिकारों का स्पष्ट रूप से वर्णन किया है। भारत के संविधान के अनुसार कोई भी लोकसभा और राज्यसभा को निर्देशित नहीं कर सकता है और राष्ट्रपति ने पहले ही इस पर अपनी सहमति दे दी है। कोई भी राष्ट्रपति को चुनौती नहीं दे सकता क्योंकि राष्ट्रपति सर्वोच्च हैं।

यह भी पढ़ें:- सरकारी टीचर बनते ही अकड़ दिखाने लगी पत्नी, परेशान पति ने की आत्महत्या, पढ़े पूरी खबर

मध्यप्रदेश के मंत्री और बीजेपी नेता कैलाश विजयवर्गीय ने निशिकांत दुबे के बयान पर कहा कि पार्टी की गाइडलाइन आ चुकी है। हम सब उसके साथ हैं। उन्होंने दुबे को सलाह देते हुए कहा कि कभी-कभी सत्य सही हो तो भी बोलना नहीं चाहिए। हर एक चीज की मर्यादा होती है। कैलाश ने कहा कि निशिकांत दुबे मेरे छोटे भाई हैं। मैं उनको सलाह दूंगा कि इस प्रकार की बात सार्वजनिक रूप से नहीं करें तो ज्यादा अच्छा है। उन्होंने कहा कि आज-कल की जनता सब कुछ जानती है। विजयवर्गीय ने भले ही पार्टी गाइडलाइन का हवाला देकर खुले तौर पर समर्थन नहीं किया है, लेकिन उन्होंने साफ कर दिया है कि जो भी निशिकांत दुबे ने कहा वो सही है।

नड्डा ने बयान से किया किनारा

केंद्रीय मंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भाजपा सांसद निशिकांत दुबे और दिनेश शर्मा के बयानों से किनारा कर दिया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि भाजपा सांसद निशिकांत दुबे और दिनेश शर्मा का न्यायपालिका-देश के चीफ जस्टिस पर दिए गए बयान से भारतीय जनता पार्टी का कोई लेना-देना नहीं है। यह इनका व्यक्तिगत बयान है, लेकिन भाजपा ऐसे बयानों से न तो कोई इत्तेफाक रखती है और न ही कभी भी ऐसे बयानों का समर्थन करती है। भाजपा इन बयान को सिरे से खारिज करती है। भारतीय जनता पार्टी ने सदैव ही न्यायपालिका का सम्मान किया है, उनके आदेशों और सुझावों को सहर्ष स्वीकार किया है क्योंकि एक पार्टी के नाते हमारा मानना है कि सर्वोच्च न्यायालय सहित देश की सभी अदालतें हमारे लोकतंत्र का अभिन्न अंग हैं और संविधान के संरक्षण का मजबूत आधारस्तंभ हैं। (BJP MP Dinesh Sharma)

पार्टी से निलंबित करने की मांग

नड्डा ने कहा कि मैंने उन दोनों और बाकी सभी को इस तरह के बयान न देने की हिदायत दी है। वहीं सांसद निशिकांत दुबे के बयान पर केरल भाजपा अध्यक्ष राजीव चंद्रशेखर ने कहा कि जेपी नड्डा पहले ही इस मुद्दे पर बोल चुके हैं। वह हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं और उन्होंने कल जो ट्वीट किया वह भाजपा की आधिकारिक स्थिति को दर्शाता है। यही मेरी स्थिति भी है। केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा कि जेपी नड्डा ने बयान का विरोध किया है और भाजपा का रुख स्पष्ट कर दिया है। बाबासाहेब अंबेडकर के संविधान में क्या है – यह कहता है कि संसद सुप्रीम कोर्ट से श्रेष्ठ है और संसद के पास कानून बनाने का अधिकार है। मैं निशिकांत दुबे की बात से सहमत नहीं हूं। वहीं कांग्रेस सांसद मणिकम टैगोर ने कहा कि जेपी नड्डा को साबित करना चाहिए कि वह निशिकांत दुबे की बातों को स्वीकार नहीं करते हैं। उन्हें पार्टी से निलंबित करना चाहिए और अनुशासनात्मक कार्रवाई करनी चाहिए, क्योंकि उन्होंने भारत के मुख्य न्यायाधीश पर हमला किया है। (BJP MP Dinesh Sharma)

Back to top button
error: Content is protected !!