महाराष्ट्र में सिर्फ भगवा ही चलेगा फतवा नहीं चलेगा: भाजपा
BJP on Maharashtra Result: महाराष्ट्र में जीत से भारतीय जनता पार्टी उत्साहित है। इस बीच भाजपा नेता नितेश राणे ने कहा कि ये हिंदुत्व की जीत है। हमारे महाराष्ट्र के हिंदू समाज ने जवाब दे दिया है कि हमारे महाराष्ट्र में सिर्फ भगवा ही चलेगा फतवा नहीं चलेगा। ये जनादेश लव जिहाद, लैंड जिहाद और इस्लामीकरण के खिलाफ मिला है। महाराष्ट्र के हिंदू समाज ने सीधा संदेश दिया है कि मस्जिदों में 5 बार बजने वाले लाउड स्पीकर बंद हो जाने चाहिए। सब जगहों पर जो हरी चादर डालने का कार्यक्रम शुरू हुआ था उसके खिलाफ हमें जनादेश मिला है। अभी महाराष्ट्र में सिर्फ भगवाधारियों का ही राज्य चलेगा, इसी तरह का जनादेश मिलने की वजह से आने वाले दिनों में उसी तरह की सरकार दिखेगी।
यह भी पढ़ें:- योगी और मोदी सरकार देश को बांटने का एजेंडा चला रहे हैं: कांग्रेस
भाजपा सांसद कंगना रनौत ने कहा कि पूरा देश प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व पर विश्वास कर रहा है। लोग वोट प्रधानमंत्री मोदी के लिए देते हैं, जो लोग हार जाते हैं, वे या तो सम्मानजनक रुख अपना सकते हैं या फिर वो बचकानी बातें करते हैं। महाराष्ट्र में प्रधानमंत्री मोदी का जो क्रेज है, वो अविश्वसनीय है। NCP सांसद प्रफुल्ल पटेल ने कहा कि महाराष्ट्र में हमारी जीत अप्रत्याशित है। विपक्ष अब क्या कह रहा है उसका कोई अर्थ नहीं निकलता। अब वे EVM को दोष देंगे और भी बहुत सारी चीजों को दोष देंगे। हमें इससे कोई मतलब नहीं है। महाराष्ट्र के लोगों ने मजबूत महायुति, हमारे कामों और PM मोदी के केंद्रीय नेतृत्व के चलते हमें वोट किया है। (BJP on Maharashtra Result)
केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने साधा निशाना
केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा कि जब विपक्ष के पक्ष में परिणाम आते हैं तो वो कुछ नहीं बोलते, लेकिन जब उनके पक्ष में परिणाम नहीं आते तो EVM हैक हो जाती है। उनको आत्ममंथन करने की जरूरत है। जनता इस बात को समझ रही है कि आज देश का नेतृत्व कोई मजबूती से कर सकता है, अगर कोई देश को आगे ले जा सकता है, तो प्रधानमंत्री मोदी की सोच वाली सरकार ही देश को आगे ले जा सकती है। भाजपा सांसद हेमा मालिनी ने कहा कि हम महाराष्ट्र में जीते हैं। हम बहुत खुश हैं। अच्छे काम हो रहे हैं। इसलिए जनता भी भाजपा का साथ दे रही है। (BJP on Maharashtra Result)
फिर से NDA की सरकार बनने जा रही: कुशवाहा
RLM अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि महाराष्ट्र में फिर से NDA की सरकार बनने जा रही है। बिहार में कुछ लोगों के दावों की पोल खुल गई है और सभी सीटें NDA के खाते में चली गई हैं। झारखंड में जनता ने JMM को आशीर्वाद दिया है, हम जनता के फैसले का स्वागत करते हैं। वहीं JMM नेता मनोज पांडे ने कहा कि झारखंड की जनता ने ऐतिहासिक जनादेश दिया है, कार्यकाल भी ऐतिहासिक होगा। हमारे अपने एजेंडे और मुद्दे हैं, झारखंडी अस्मिता से जुड़े विषयों को लेकर सरकार आगे बढ़ेगी। हमें उम्मीद है कि केंद्र हमारा सहयोग करेगा, लेकिन अगर यह तानाशाही सरकार हमारे पैसे देने में आनाकानी करेगी तो पार्टी अपने स्तर पर विचार करके आंदोलनात्मक कार्रवाई करेगी। (BJP on Maharashtra Result)
उम्मीद करेंगे की भ्रष्टाचार मुक्त शासन देंगे: मरांडी
झारखंड विधानसभा चुनाव के नतीजे पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि मैं हेमंत सोरेन को उनकी जीत पर बधाई देता हूं। हम उम्मीद करेंगे कि वे भ्रष्टाचार मुक्त शासन देंगे और आदिवासियों की घटती आबादी की जांच के लिए SIT का गठन किया जाएगा। RJD नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि हम लोग झारखंड जीते हैं। महाराष्ट्र में हार के कारणों की समीक्षा की जाएगी। हम लोग पूरे विश्वास के साथ कह सकते हैं कि आने वाले 2025 में बिहार चुनाव में हम लोग जीतेंगे। वहीं EVM पर हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि संदेह दूर किया जाना चाहिए। किसी भी तकनीक को हैक किया जा सकता है। यहां तक कि एलन मस्क ने भी यह कहा है। इसलिए संदेह दूर करने के लिए बैलेट पेपर पर चुनाव कराए जा सकते हैं। (BJP on Maharashtra Result)
शरद पवार ने दिया जवाब
महाराष्ट्र चुनाव परिणाम पर NCP-SP प्रमुख शरद पवार ने कहा कि हम कई सालों से सार्वजनिक जीवन में हैं। हमें ऐसा अनुभव कभी नहीं हुआ, लेकिन अब जब हुआ है, तो हम इस पर विचार करेंगे, समझेंगे कि ऐसा क्यों हुआ और नए जोश के साथ लोगों के सामने जाएंगे। मैंने चुनाव प्रचार के दौरान राज्य के अलग-अलग जिलों का दौरा किया है, चाहे मेरी पार्टी हो, शिवसेना (UBT) हो या कांग्रेस, सभी ने सामूहिक प्रयास किए, लेकिन परिणाम हमारे प्रयासों के अनुरूप नहीं रहे। कहीं भी समन्वय की कमी नहीं थी। अजित पवार गुट द्वारा असली NCP को अपना बताए जाने पर शरद पवार ने कहा कि हमसे ज्यादा लोगों ने उन्हें वोट दिया है, लेकिन महाराष्ट्र जानता है कि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी का संस्थापक कौन है। (BJP on Maharashtra Result)



