Google Analytics —— Meta Pixel

Khairagarh by-election को लेकर बीजेपी ने कसी कमर, कार्यसमिति की बैठक का आयोजन

Khairagarh by-election : खैरागढ़ उपचुनाव (Khairagarh by-election) को लेकर 25 मार्च को भाजपा ने स्टार प्रचारक की लिस्ट जारी कर दी है. अप्रैल महीने के पहले हफ्ते में भाजपा के स्टार प्रचारकों का खैरागढ़ दौरा हो सकता है. राजधानी रायपुर के भाजपा जिला कार्यालय में आज दोपहर 2:00 बजे से जिला कार्यसमिति की बैठक बुलाई गई है. बैठक में प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय और जिला अध्यक्ष श्रीचंद सुंदरानी मौजूद थे.

भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने पूर्व विधायक कोमल जंघेल पर ही भरोसा जताया है और उन्हें फिर से प्रत्याशी बनाया है। बताया जा रहा है कि राज्य बीजेपी चुनाव समिति की ओर से पैनेल पर तीन नाम भेजे गए थे, जिसमें से बीजेपी आला कमान ने कोमल जंघेल के नाम पर मुहर लगाई है. खैरागढ में बीजेपी ने पुराने चेहरे पर ही भरोसा जताया है. कोमल जंघेल बीजेपी की टिकट पर लगातार चौथी बार खैरागढ़ सीट से चुनाव लड़ेंगे. इस उपचुनाव में उनका सीधा मुकाबला कांग्रेस प्रत्याशी यशोदा वर्मा से होगा.

12 अप्रैल को खैरागढ़ उपचुनाव को लेकर मतदान की तारीख तय की गई है. 16 अप्रैल को मतगणना की जाएगी. उसी दिन परिणाम भी घोषित कर दिए जाएंगे. खैरागढ़ उपचुनाव में भाजपा ने कोमल जंघेल के नाम पर मुहर लगाई है. पिछले तीन उपचुनाव में भाजपा ने किसी भी राष्ट्रीय नेता को स्टार प्रचारक की सूची में शामिल नहीं किया था, लेकिन इस बार स्टार प्रचारक की लिस्ट में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, प्रदेश प्रभारी डी पुरंदेश्वरी, राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री शिवप्रकाश और सह प्रभारी नितिन नवीन को शामिल किया गया है.

इसे भी पढ़ें-IPL की शुरुआत होते ही सटोरिए हुए एक्टिव, पुलिस ने सर्विलांस सिस्टम को किया एक्टिव

Back to top button
error: Content is protected !!