Google Analytics —— Meta Pixel

Chhattisgarh: प्रदेश भर में मतदाता अभिनंदन कार्यक्रम करेगी बीजेपी, सीएम समेत मंत्री-सांसद होंगे शामिल

Chhattisgarh: भारतीय जनता पार्टी लगातार तीसरी बार मोदी के प्रधानमंत्री बनने और NDA की सरकार बनाने के लिए देशभर में मतदाता अभिनंदन कार्यक्रम करने जा रही है. इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सहित मंत्री, सांसद शामिल होंगे.

यह भी पढ़े :- केजरीवाल अभी भी जेल में रहेंगे, हाई कोर्ट ने जमानत देने से किया इनकार, फैसले के खिलाफ SC जाएगी AAP

भाजपा प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव ने बताया कि कि वे 27 जून से 14 जुलाई तक हर विधानसभा क्षेत्र में “मतदाता अभिनंदन” कार्यक्रम आयोजित करेंगे. इस अवसर पर प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में लगभग 2000 से अधिक मतदाताओं को सम्मानित किया जाएगा. मतदाताओं को तिलक लगाकर, पटका पहनाकर, शाल और श्रीफल देकर उनका सम्मान किया जाएगा.

संजय श्रीवास्तव में बताया कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा ने इस कार्यक्रम की घोषणा की, जिसका मुख्य उद्देश्य मतदाताओं की भावनाओं और समर्थन का सम्मान करना है. छत्तीसगढ़ के संजय श्रीवास्तव ने समिति के संयोजक के रूप में इस कार्यक्रम की योजना बनाई है, जिनके साथ अशोक बजाज, भरत सिसोदिया और उपकार चंद्राकर भी समिति के प्रमुख सदस्य होंगे.

प्रदेश महामंत्री श्रीवास्तव ने कहा कि यह भाजपा के संस्कार है, कि वह मतदाताओं को भगवान के रूप में देखती है और सदैव उनका धन्यवाद करती है. देश के करोड़ों मतदाताओं ने लगातार तीसरी बार एनडीए को अवसर दिया है.

कांग्रेस नेता ने कार्यक्रम पर कसा तंज
Chhattisgarh बीजेपी के मतदाता अभिनंदन पर कांग्रेस अब तंज कस रही हैं.पूर्व प्रदेश अध्यक्ष धनेंद्र साहू ने कहा चुनाव जब जब नजदीक आती बीजेपी नौटकिं करती है.अभिनदंन अपनी योजना से करना चाहिए.बीजेपी वोट लेने की राजनीति कर रही हैं.चुनाव नजदीक है इसलिए अभिनदंन कर रही हैं. गांव के लोग आज बिजली कटौती से परेशान है.

बता दें कि Chhattisgarh निकाय चुनाव को अभी 6 महीने का वक्त बचा है लेकिन बीजेपी अभिनंदन कार्यक्रम करके जनता का नब्ज टटोलने का काम करेगी. बीजेपी के तमाम नेता सीधे जनता से संपर्क करेंगे. अब देखने वाली बात होगी कि अभिनंदन कार्यक्रम कितना लाभ बीजेपी को मिल पाता है?

Back to top button
error: Content is protected !!