Google Analytics —— Meta Pixel

छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयुक्त अजय सिंह ने संभाला कार्यभार

Chhattisgarh : छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग के पाँचवे निर्वाचन आयुक्त के तौर पर मंगलवार को अजय सिंह ने कार्यभार संभाल लिया है। 1983 बैच के आई.ए.एस. अधिकारी अजय सिंह फरवरी 2020 में शासकीय सेवा से निवृत्त हुए हैं।

यह भी पढ़े :- केजरीवाल अभी भी जेल में रहेंगे, हाई कोर्ट ने जमानत देने से किया इनकार, फैसले के खिलाफ SC जाएगी AAP

गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयुक्त के पद पर नियुक्ति से पहले वे उपाध्यक्ष, राज्य योजना आयोग के तौर पर सेवाएं दे रहे थे। वहाँ से पदमुक्त होकर उन्होंने आज राज्य निर्वाचन आयुक्त का पदभार ग्रहण किया है।

यह भी पढ़ें:- AFG vs BAN T20 World Cup 2024: बांग्लादेश को हराकर अफगानिस्तान सेमीफाइनल में पहुंचा, ऑस्ट्रेलिया का खेल खत्म

स्वागत के इस मौके पर सचिव, डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने Chhattisgarh राज्य निर्वाचन आयोग के अधिकारियों से आयुक्त सिंह का संक्षिप्त परिचय कराते हुए इन अधिकारियों को सौंपे गये दायित्वों की भी जानकारी दी। आयुक्त सिंह ने इसके बाद आयोग के सभी कक्षों का मुआयना किया और आने वाले समय में होने वाले नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायतों के आम निर्वाचन के लिए तैयारियां करने पर जोर दिया है।

Chhattisgarh राज्य निर्वाचन आयुक्त सिंह के पदभार ग्रहण करने पर आयोग की ओर से उनका आत्मीय स्वागत किया गया। इस मौके पर सचिव डॉ. भुरे, उप सचिव डॉ. नेहा कपूर, अवर सचिव डॉ. अनुप्रिया मिश्रा तथा अवर सचिव प्रणय कुमार वर्मा सहित आयोग के अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

Back to top button
error: Content is protected !!