Google Analytics —— Meta Pixel

लोकसभा चुनाव के बाद बीजेपी का बड़ा फैसला! बिहार, छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों के संगठन में किया बदलाव

BJP In charge List : लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजे नहीं आने के बाद भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने अपने संगठनों में बदलाव किया है. पार्टी ने कई राज्यों के लिए प्रदेश प्रभारी और सह प्रभारी नियुक्त किया है. बीजेपी ने देश के 24 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में प्रदेश प्रभारी और सह प्रभारी नियुक्त किया है.

अब तक सह प्रभारी रहे नितिन नबीन को छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा का प्रभारी नियुक्त किया गया है। वहीं छत्तीसगढ़ से लता उसेण्डी को उड़ीसा का सह प्रभारी बनाया गया है।

यह भी पढ़े :- CG Breaking : जांजगीर चांपा के बाद कोरबा में भी चार लोगों की कुएं में गिरने से मौत

बीजेपी ने राजस्थान बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष सतीश पूनिया को हरियाणा का प्रभारी नियुक्त (BJP In charge List) किया है. वहीं सांसद सुरेंद्र सिंह नागर को हरियाणा का सह प्रभारी नियुक्त किया है. जबकि, हिमाचल प्रदेश के प्रभारी श्रीकांत शर्मा बने रहेंगे. छत्तीसगढ़ के प्रभारी नितिन नवीन को बनाया गया है. इसके अलावा झारखंड के प्रभारी लक्ष्मीकांत वाजपेयी बनाए गए हैं.

वहीं, इस लिस्ट में बीजेपी ने कई प्रभारियों को नए राज्यों में भी मौका दिया है. जहां अंडमान और निकोबार की जिम्मेदारी रघुनाथ कुलकर्णी को मिली है. जबकि, अरुणाचल प्रदेश की जिम्मेदारी अशोक सिंघल को दी गई है. वहीं, गोवा की जिम्मेदारी आशीष सूद के पास हैं. इसके अलाव जम्मू एवं कश्मीर की जिम्मेदारी तरूण चुघ को दी गई है, साथ ही साथ आशीष सूद को सह-प्रभारी भी बनाया गया है.

वहीं, पंजाब में पार्टी ने प्रदेश प्रभारी विजयभाई रूपानी को बनाया है. जबकि सह प्रभारी का जिम्मेदारी डॉ. नरिंदर सिंह को दी गई है.

हालांकि, भारतीय जनता पार्टी दक्षिण को ज्यादा तरजीह दे रही हैं. क्योंकि, बीजेपी वहां अपनी सीटें बढ़ाने में नाकामयाब रही है. जिसके चलते बीजेपी संगठन फेरबदल करते हुए कर्नाटक में राधा मोहन दास अग्रवाल को जिम्मेदारी दी है. इसके अलावा केरल की जिम्मेदारी प्रकाश जावड़ेकर को मिली है.

वहीं, बीजेपी ने पूर्वोत्तर के राज्यों में पिछले 10 सालों में काफी बढ़त ली है. जिसके चलते बीजेपी यहां अपने पैर-पसारने में जुट गई है. इस कवायद में बीजेपी ने मणिपुर की जिम्मेदारी अजीत गोपछड़े को दी है. जबकि, मिजोरम की जिम्मेदारी देवेश कुमार के पास है. वहीं नागालैंड के लिए केरल से बीजेपी उम्मीदवार रहे अनिल एंटनी को चुना है. (BJP In charge List)

यहां देखें प्रभारियों की पूरी सूची:
डमान और निकोबार-प्रभारी-रघुनाथ कुलकर्णी
अरुणाचल प्रदेश-प्रभारी-अशोक सिंघल
बिहार-प्रभारी- विनोद तावड़े
छत्तीसगढ़-प्रभारी-नितिन नबीन
दादरा और नगर हवेली और दमन और दीव-प्रभारी-दुष्यंत पटेल
गोवा प्रभारी- आशीष सूद
हरियाणा-प्रभारी-सतीश पूनिया
हिमाचल प्रदेश-प्रभारी-श्रीकान्त शर्मा
जम्मू और कश्मीर-प्रभारी-तरुण चुघ
झारखंड-प्रभारी- लक्ष्मीकांत बाजपेयी
कर्नाटक-प्रभारी- डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल
केरल-प्रभारी- प्रकाश जावड़ेकर
लद्दाख- प्रभारी- तरूण चुघ
मध्य प्रदेश- प्रभारी- डॉ. महेंद्र सिंह
मणिपुर- प्रभारी- अजीत गोपछड़े
मेघालय- प्रभारी- अनिल एंटनी
मिजोरम- प्रभारी- देवेश कुमार
नागालैंड- प्रभारी- अनिल एंटनी
ओड़िशा- प्रभारी- विजयपाल सिंह तोमर
पुदुचेरी- प्रभारी- निर्मल कुमार सुराना
पंजाब- प्रभारी- विजयभाई रुपानी
सिक्किम- प्रभारी- दिलीप जायसवाल
उत्तराखंड- प्रभारी- दुष्यंत कुमार गौतम
उत्तर-पूर्व प्रदेश- प्रभारी- संबित पात्रा

Back to top button
error: Content is protected !!